Advertisement

Petrol-Diesel Price Hike: अभी और बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? तेल कंपनियों ने अपनाया 2022 का फॉर्मूला तो आएगी आफत!

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ गई है. भारत में चार साल बाद पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. फिलहाल केवल 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन आशंका है कि कीमत और बढ़ाई जा सकती है. आशंका ये भी है कि 4 साल पहले जिस फॉर्मूले पर कीमत बढ़ाई गई थी, वही फिर से अपनाया जा सकता है.

Kusum Lata | May 15, 2026, 08:23 PM IST

1.2022 में क्यों बढ़ी थी पेट्रोल-डीजल की कीमत?

2022 में क्यों बढ़ी थी पेट्रोल-डीजल की कीमत?
1

फरवरी, 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. तब दुनिया की अर्थव्यवस्था कोविड 19 महामारी के असर से उबर रही थी, तेल की डिमांड ने अपनी रफ्तार पकड़नी शुरू की थी, तभी रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया. रूस दुनिया के सबसे प्रमुख तेल सप्लायर्स में से एक है, ऐसे में युद्ध शुरू होते ही सप्लाई प्रभावित होने की आशंका से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई, जिसके चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाई गई  थी. 
 

Advertisement

2.2022 में कितनी बढ़ी थी क्रूड ऑयल की कीमत

2022 में कितनी बढ़ी थी क्रूड ऑयल की कीमत
2

19 फरवरी, 2022 को क्रूड ऑयल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. 20 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच कॉन्फ्लिक्ट शुरू हुआ और 24 फरवरी को दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया. 24 फरवरी, 2022 को ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था. 7 मार्च को ब्रेंट क्रूड 139 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. साल 2008 के रिसीशन के बाद यह ब्रेंट क्रूड की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी थी. फोटो- PTI

3.2022 में कितनी बढ़ी थी पेट्रोल डीज़ल की कीमत

2022 में कितनी बढ़ी थी पेट्रोल डीज़ल की कीमत
3

साल 2022 में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमत तेज़ी से बढ़ाई थी. 21 मार्च, 2022 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी. 22 मार्च को 4 महीने का फ्रीज़ तोड़ते हुए 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई. तब 22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच 16 में से 14 दिन पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी. इनमें से 11 दिन 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. 6 अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये में बिक रहा था. यानी 22 दिन में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. फोटो- PTI

4.2022 का फॉर्मूला 2026 में लगाएंगी तेल कंपनियां?

2022 का फॉर्मूला 2026 में लगाएंगी तेल कंपनियां?
4

क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने का असर भारत की तेल कंपनियों को पर पड़ा है. पेट्रोलियम मंत्री बता चुके हैं कि तेल कंपनियों को रोज़ाना करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. इस नुकसान की भरपाई 3 रुपये की बढ़ोतरी से पूरी कर पाना संभव नहीं है. हाल ही में इस बात की संभावना जताई गई थी कि तेल की कीमतों में 15 से 28 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. ये बढ़ोतरी एक साथ होने पर पैनिक क्रिएट हो सकता है, इसे देखते हुए तेल कंपनियां 2022 वाला फॉर्मूला अपना सकती हैं. फोटो- PTI

5.2022 में बढ़ोतरी के बाद कीमत घटी या नहीं?

2022 में बढ़ोतरी के बाद कीमत घटी या नहीं?
5

मार्च-अप्रैल, 2022 में बढ़ी कीमत 21 मई 2022 को घटाई गई थी. तब पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी में 9.5 रुपये और डीज़ल पर 7 रुपये की कटौती की गई थी. कुछ राज्यों ने VAT में भी कटौती की थी. तब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये से घटकर 96.72 रुपये हुई थी. वहीं, डीज़ल की कीमत 96.67 रुपये से घटकर 89.62 रुपये हुई थी. इसके बाद मार्च, 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में 2 रुपये की कटौती की थी. इसके बाद से पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था.  

यानी अगर अभी 2022 के फॉर्मूले से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ती है, तो इस बात की भी पूरी संभावना है कि क्रूड ऑयल की कीमत स्टेबल होने के बाद पेट्रोल-डीजल के रिटेल प्राइज़ भी घटा दिए जाएं. फोटो- PTI
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement