Advertisement

Personal Loan से पहले भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, जानें सही Credit Score के साथ कम EMI के लिए क्या-क्या चेक करना जरूरी

Personal Loan Mistakes: पर्सनल लोन लेते समय कम कार्य अनुभव, खराब क्रेडिट स्कोर या आय के 50% से अधिक ईएमआई होने की गलती न करें. लोन हमेशा स्थिर कंपनी में काम करने और अपनी उम्र को ध्यान में रखकर ही लें, वरना क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ेगा.

Pragya Bharti | Nov 08, 2025, 09:13 AM IST

1.Personal Loan Tips for Lower EMI

Personal Loan Tips for Lower EMI
1

Personal Loan Approval Tips: नौकरीपेशा लोगों के लिए पर्सनल लोन लेना आसान होता है, क्योंकि यह उनकी मासिक सैलरी के आधार पर दिया जाता है. हालांकि, बिना किसी तैयारी के जल्दबाजी में या जानकारी की कमी के कारण पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. यह आपकी वित्तीय स्थिति और आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. पर्सनल लोन लेते समय किन गलतियों से बचना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए आसान भाषा में जानते हैं

Advertisement

2.कंपनी में कम कार्य अनुभव

कंपनी में कम कार्य अनुभव
2

बैंक या वित्तीय संस्थान लोन देने से पहले आपकी नौकरी की स्थिरता देखते हैं.
अगर आपने किसी कंपनी में एक या दो साल तक काम किया है, तो आपको लोन आसानी से मिल सकता है, क्योंकि इससे आपके व्यवसाय की स्थिरता दिखती है.
गलती- कुछ लोग दो-तीन महीने पुरानी कंपनी को ज्वाइन करने के तुरंत बाद लोन के लिए आवेदन कर देते हैं. इससे बैंक को आपकी स्थिरता पर संदेह होता है और लोन मिलने में मुश्किल होती है, या फिर आवेदन अस्वीकार हो जाता है, जिसका नकारात्मक असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है.

3.खराब क्रेडिट स्कोर पर लोन लेने की गलती

खराब क्रेडिट स्कोर पर लोन लेने की गलती
3

आपका क्रेडिट स्कोर लोन मिलने की प्रक्रिया और ब्याज दर को निर्धारित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है. यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक है, तो आपको आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है.
गलती- क्रेडिट स्कोर खराब रखने पर लोन लेने की गलती से बचें. 750 से कम क्रेडिट स्कोर होने पर लोन ज़्यादा ब्याज दर पर मिलता है और मिलने की संभावना भी कम हो जाती है. कम स्कोर पर लोन लेने से आपकी मासिक देनदारी (EMI) बढ़ जाती है.

4.सैलरी के 50% से ज़्यादा ईएमआई लेना

सैलरी के 50% से ज़्यादा ईएमआई लेना
4

बैंक यह ज़रूर देखता है कि आपकी पहले से कितनी ईएमआई या क्रेडिट कार्ड भुगतान चल रहे हैं. यदि आपकी सैलरी का 40% से 50% हिस्सा पहले से ही ईएमआई में जा रहा है, तो बैंक नया लोन देने से पहले कई बार सोचता है. 
गलती- जानकारी की कमी के कारण एक साथ कई लोन लेने से आपके रोज़मर्रा के खर्चों पर असर पड़ता है और वित्तीय तनाव बढ़ता है.

5.लंबी अवधि का लोन लेते समय उम्र को नजरअंदाज करना

लंबी अवधि का लोन लेते समय उम्र को नजरअंदाज करना
5

पर्सनल लोन लेते समय लोग अक्सर लोन की समय सीमा पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन अपनी वर्तमान उम्र को नजरअंदाज कर देते हैं.
गलती- ज़्यादा उम्र में 10 साल या 15 साल जैसी लंबी समय सीमा के लिए लोन लेना आपकी वर्तमान आय और आपके भविष्य की बचत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, खासकर रिटायरमेंट के समय तो ऐसी गलती से बचना चाहिए.

6.नई या अस्थिर कंपनी में काम करते हुए लोन लेना

नई या अस्थिर कंपनी में काम करते हुए लोन लेना
6

नौकरी की सुरक्षा भी लोन चुकाने की आपकी क्षमता को दर्शाती है. हमेशा तब ही लोन लेना चाहिए जब आपकी कंपनी स्थिर हो और आपकी नौकरी सुरक्षित हो.
गलती- हाल ही में बनी या अस्थिर कंपनी में काम करते हुए लोन लेने से बचना चाहिए. ऐसी कंपनियां आपको कभी भी निकाल सकती हैं, जिससे आपकी ईएमआई चुकाने की क्षमता खतरे में पड़ सकती है.

7.पर्सनल लोग के फायदे

पर्सनल लोग के फायदे
7

पर्सनल लोन की आवेदन प्रक्रिया बहुत तेज़ होती है, क्योंकि इसमें सिक्योरिटी की जांच नहीं होती है. जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर, लोन राशि अक्सर 24 से 72 घंटों के भीतर आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है. यह इमरजेंसी की स्थिति में बहुत उपयोगी है. यदि आप पर्सनल लोन लेते हैं और समय पर उसकी EMI चुकाते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है. एक अच्छा क्रेडिट स्कोर भविष्य में आपको आसानी से और कम ब्याज पर लोन लेने में मदद करता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement