बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 02, 2026, 10:06 PM IST
1.कौन है नितिन गडकरी का बेटा?

नितिन गडकरी के बेटे निखल गडकरी की कंपनी CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd है. ये कंपनी एग्रो प्रोडक्ट, फूड प्रोसेसिंग और इथेनॉल सेक्टर पर काम करती है. वहीं निखिल इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर यानी एमडी हैं.
2.इथेनॉल से हुआ निखिल की कंपनी का फायदा

निखिल गडकरी की इस कंपनी ने जब से इथेनॉल पर फोकस किया है, तब से उनकी कंपनी को फायदा हो रहा है. इस कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली है. करीब पिछले एक महीने से निखिल की कंपनी का ये शेयर लगातार अपर सर्किट लगा रहा है. हालांकि ये शेयर अब तक 140 प्रतिशत तक रिटर्न दे चुका है. इस शेयर पर 5 प्रतिशत सर्किट लगा दिया है. यानी अब एक दिन में 5 प्रतिशत से ज्यादा न रेट चढ़ेगा और न ही गिरेगा.
3.दो साल पहले सिर्फ 40 रुपये था इसका भाव

सियान एग्रो के इस शेयर की कीमत 5 प्रतिशत बढ़कर 1,629.75 रुपये पहुंच गई है. हालांकि कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4561 करोड़ रुपये है. लेकिन पिछले 5 दिनों में ये शेयर करीब 17 प्रतिशत तक चढ़ा है. हालांकि साल 2024 में इस शेयर का भाव सिर्फ 40 रुपये था. लेकिन फिर जुलाई 2025 तक इसका भाव 400 पार कर गया था. उसके बाद फिर 2025 अक्टूबर में 3600 रुपये पहुंच गया था. लेकिन फिर 2 अप्रैल को इसके भाव गिर गए और 600 रुपये पर आ गया था.
4.निखिल ने कब शुरू किया इथेनॉल का कारोबार?

CIAN Agro कंपनी FMCG सेक्टर पर काम करती है और इसका फोकस एग्रो बिजनेस पर ज्यादा रहता है. लेकिन इस कंपनी ने अब इथेनॉल के कारोबार में हाथ आजमाया है. साल 2024 में इथेनॉल का बिजनेस शुरू किया.