बिजनेस
रईश खान | Dec 09, 2025, 11:04 PM IST
1.200 साल पुराना एक पेंडेंट

इसके अलावा नीता अंबानी के पास 200 साल पुराना एक पेंडेंट है. इस पेंडेट में 100 कैरेट का पीला हीरा (Yellow Diamond) लगा है. उनकी ज्वेलरी में मुगल शासन का एक गहना भी है.
2.नीता अंबानी के पास इस मुगल बादशाह का डायमंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एंटीक ज्वेलरी मुगल बादशाह शाहजहां की है. जिसे शिरपेच कहा जाता था. शाहजहां इसे अपनी सिर के पगड़ी में लगाते थे. यह एक कीमती डायमंड से बनी है. जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है.
3.क्या होती है Sarpech?

शिरपेच (Sarpech) एक प्रकार का पगड़ी (Turban) पर बांधा जाने वाला शाही आभूषण होता था. जिसे मुगल काल में बादशाह अपनी शान और शौकत के तौर पर पहनते थे. इसमें कीमती मोती-जवाहरात जड़े होते थे. इसे पगड़ी के आगे किनारे पर लगाया जाता था.
4.येलो डायमंड का हार

नीता अंबानी ने इसका बाजूबंद बनवा रखा है. जिसे उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में पहना था. नीता ने बेटे की बारात में 100-कैरेट येलो डायमंड का हार भी पहना था. इस हार में डायमंड को 80 कैरेट के पन्ना-कट सॉलिटेयर ड्रॉप के साथ जोड़ा गया था.
5.हार के बनाने में लगे 1000 घंटे

कांतिलाल छोटेलाल के इस ज्वेलरी पीस को बनाने में लगभग 1,000 घंटे का समय लगा था. इस हार में मुगल डिजाइन से प्रेरित कस्टम पोर्ट्रेट-कट डायमंड भी लगाया गया, जिन्हें पांच झालरों में सजाया गया.
6.₹500 करोड़ का एमरल्ड-डायमंड नेकलेस

नीता अंबानी ने अनंत की शादी से पहले के सेलिब्रेशन में एक नेकलेस पहना था. जिसमें एमरल्ड और डायमंड लगे थे. नेकलेस में नीचे की तरफ 2 बड़े आइसक्रीम के साइज के चमकते हरे जेमस्टोन थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसकी कीमत ₹500 करोड़ ज्यादा बताई गई.