Advertisement

Mukesh Ambani की ये दो कंपनियां छापती हैं सबसे ज्यादा पैसा, जानिए नई रिपोर्ट में क्या पता चला

Mukesh Ambani के नेतृत्व वाला रिलायंस समूह भारत के सबसे प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स में से एक है. रिलायंस ग्रुप के अंदर अलग-अलग सेगमेंट्स की कई कंपनियां हैं जो अपने-अपने सेगमेंट में लीडर्स भी हैं. पर क्या आप जानते हैं कि रिलायंस ग्रुप की सबसे ज्यादा कमाई उनकी किन कंपनियों से होती है?

Kusum Lata | Dec 05, 2025, 07:10 PM IST

1.S&P Global Ratings की रिपोर्ट में क्या है?

S&P Global Ratings की रिपोर्ट में क्या है?
1

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है. कंपनी की क्रेटिट रेटिंग अब BBB+ से बढ़कर A- कर दी गई है. S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस के वो बिजनेस जो सीधे ग्राहकों से जुड़े हैं वो बाकी बिजनेसेस के मुकाबले ज्यादा प्रॉफिटेबल हैं और कंपनी की कमाई में बेहतर योगदान दे रहे हैं.

Advertisement

2.Jio है रिलायंस का सबसे ज्यादा कमाने वाला बिजनेस

Jio है रिलायंस का सबसे ज्यादा कमाने वाला बिजनेस
2

S&P ग्लोबल रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio रिलायंस ग्रुप का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बिजनेस है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस फाइनेंशियल ईयर में रिलायंस का डिजिटल सर्विसेस बिजनेस 80 हजार करोड़ का EBITDA जनरेट कर सकता है. यह कंपनी की कमाई का 43 प्रतिशत होगा. 
 

3.Reliance Retail ने दिखाई मजबूत कमाई

Reliance Retail ने दिखाई मजबूत कमाई
3

S&P ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल कंपनी की 60 प्रतिशत कमाई डिजिटल सर्विस और रिटेल बिजनेस से होगी.  रिलायंस के रिटेल बिजनेस से इस साल 27,000 करोड़ का EBITDA जनरेट हो सकता है. यह कंपनी की कुल कमाई का 14 प्रतिशत हिस्सा है. 

4.केमिकल और ऑयल-गैस बिजनेस से होगी 40 प्रतिशत कमाई

केमिकल और ऑयल-गैस बिजनेस से होगी 40 प्रतिशत कमाई
4

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस ग्रुप की कुल इनकम का 40 प्रतिशत ऑयल टू केमिकल और ऑइल-गैस बिजनेस से आने की संभावना है. पहले रिलायंस ग्रुप की सबसे ज्यादा कमाई इन्हीं बिजनेसेस से होती थी जो कि हाल के सालों में डिजिटल सर्विस और रिटेल की तरफ शिफ्ट हुई है.

5.Jio IPO की भी चल रही तैयारी

Jio IPO की भी चल रही तैयारी
5

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने Jio IPO को लेकर भी तैयारी तेज़ कर दी है. संभावना जताई जा रही है कि ये IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. इस IPO के 2026 में आने की संभावना है. इस IPO के लिए कंपनी ने बैंकों से औपचारिक चर्चा भी शुरू कर दी है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement