Advertisement

Money Making Tips: महीने के बस ₹3000 लगाकर कितने साल में बन जाएंगे करोड़पति?

Money Making Tips: करोड़पति बनने के तीन ही तरीके हैं. एक तरीका है किस्मत का- लॉटरी लग जाए या आप KBC जीत जाएं, दूसरा तरीका है कि आपकी कमाई बहुत अच्छी हो. और तीसरा तरीका है एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग, जिसमें आप छोटी ही सही लेकिन कंसिस्टेंट सेविंग करें.

Kusum Lata | Jun 07, 2025, 08:22 PM IST

1.Is it possible to make 1 crore from ₹3000 investment

Is it possible to make 1 crore from ₹3000 investment
1

बिल्कुल संभव है. Mutual Funds SIP की मदद से महीने के ₹3000 इनवेस्ट करके आप 1 करोड़ की वेल्थ बिल्ड कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्र रखना होगा और अपने इनवेस्टमेंट को लेकर कंसिस्टेंट रहना होगा. (फोटो- कैन्वा)

Advertisement

2.Mutual Fund SIP

Mutual Fund SIP
2

म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान हर महीने की छोटी सेविंग्स को प्रमोट करता है. SIP के लिए आप अपनी फाइनेंशियल सहूलियत के हिसाब से एक अमाउंट तय करते हैं. ये अमाउंट हर महीने आपके अकाउंट से SIP में इनवेस्ट होता है. आप महीने के कम से कम 500 रुपये SIP में इनवेस्ट कर सकते हैं.(फोटो- कैन्वा)
 

3.How long will it take to build 1 crore

How long will it take to build 1 crore
3

म्यूचुअल फंड बाजार जोखिम के दायरे में आता है. हालांकि, इससे लॉन्ग टर्म में SIP से औसत 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न ग्राहकों को मिल जाता है. हम 10 प्रतिशत के हिसाब से कैल्कुलेट करेंगे. अगर आप महीने के ₹3000 इनवेस्ट करते हैं तो 10 प्रतिशत के हिसाब से 35 साल में आपके पास 1 करोड़ की वेल्थ जमा हो जाएगी.(फोटो- कैन्वा)
 

4.Power Of Compounding

Power Of Compounding
4

महीने के 3000 रुपये के हिसाब से आप 35 साल में 12 लाख 60 हजार रुपये इनवेस्ट करेंगे. हर साल जितना पैसा आपके बैलेंस में होगा उस पर आपको 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता रहेगा, इस तरह 35 साल पूरे होने पर आपको करीब 90 लाख 17 हजार रुपये का रिटर्न मिलेगा. रिटर्न और इनवेस्ट किया हुआ पैसा मिलाकर आपके पास 1 करोड़ 2 लाख 78 हजार के करीब कॉर्पस होगा.(फोटो- कैन्वा)

5.Important Point to keep in Mind

Important Point to keep in Mind
5

छोटी SIP से वेल्थ बिल्डिंग में समय लगता है. इसलिए आपको धैर्य रखना होगा. इसके साथ ही अपने इनवेस्टमेंट को लेकर कंसिस्टेंट रहना होगा. अगर आप SIP स्किप करेंगे तो उसका असर आपके फाइनेंशियल गोल पर पड़ेगा.(फोटो- कैन्वा)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement