Advertisement

आर्मी में जाने का था सपना, 13 की उम्र में छिना पिता का साया, पढ़ाई के साथ की नौकरी, आज हैं होटल चेन के मालिक

सफलता की कई कहानियां हमें हैरान कर देती हैं. ऐसी ही कहानी है एको होटल्स के मालिक परकिन रोचा की. सेना में जाना चाहते थे लेकिन कम उम्र में पिता की मौत ने उन पर जिम्मेदारियां डाल दीं, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. पढ़ाई के साथ उन्होंने काम किया और आज वो देश के उभरते होटल चेन के मालिक बन गए हैं.

Kusum Lata | Jul 12, 2025, 05:06 PM IST

1.Who is Perkin Rocha

Who is Perkin Rocha
1

परकिन रोचा ECKO Hotels के फाउंडर और CEO हैं.  उत्तराखंड के चार शहरों हरिद्वार, ऋषिकेश, बद्रीनाथ और पांडुकेश्वर में इको होटल्स एंड रिसॉर्ट चेन के पांच होटल्स हैं. परकिन रोचा ने अपनी ज़िंदगी में आई तमाम परेशानियों का सामना करते हुए अपनी सफलता की कहानी लिखी और आज एक उभरते होटल चेन के मालिक बन गए हैं.
 

Advertisement

2.Perkin Rocha wanted to Join Army

Perkin Rocha wanted to Join Army
2

परकिन रोचा बचपन में आर्मी अफसर बनने का सपना देखा करते थे. उनका परिवार मूल रूप से पुर्तगाल से आया था और गोवा में रहता था. परकिन के पिता की जॉब के चलते उनका परिवार दिल्ली में रहता था. 1989 में जब परकिन केवल 13 साल के थे तब उनके पिता की मौत हो गई. ये परकिन के लिए बड़ा झटका था, लेकिन परकिन ने अपनी पढ़ाई जारी रखी.

3.Perkin Rocha Education and Career

Perkin Rocha Education and Career
3

परकिन रोचा ने दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने दार्जिलिंग के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की. हेटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद परकिन ने दिल्ली के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में नौकरी जॉइन की. इस दौरान उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने दिल्ली के वसंत कुंज स्थिति जेपी बसंत कॉन्टिनेंटल में भी काम किया और लेमन ट्री होटल्स की सफलता में उनका बड़ा हाथ है. 
 

4.How Perkin Rocha got inclined to Hotel business

How Perkin Rocha got inclined to Hotel business
4

परकिन रोचा के पास एक लैला नाम की एक पेट थी. जब पेट का निधन हुआ तो परकिन रोचा ने उसका अंतिम संस्कार किया और उसकी अस्थियां लेकर हरिद्वार गए. हरिद्वार पहुंचकर उन्हें गंगा के तट पर होटल शुरू करने का ख्याल आया. इसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और होटल के काम में लग गए.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement