Advertisement

LPG किलो में आती है, लेकिन PNG का यूनिट क्या है? खर्च का हिसाब समझ लो

LPG Crisis की चिंताओं के बीच सरकार ने PNG नेटवर्क को बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है. अब जिन इलाकों में PNG नेटवर्क है, वहां रहने वाले परिवारों के लिए PNG Connection लेना जरूरी होगा. अब PNG पर सरकार का जोर है तो चलिए जानते हैं कि PNG को कैसे मापा जाता है.

Kusum Lata | Mar 26, 2026, 07:00 AM IST

1.How PNG is Measured

How PNG is Measured
1

PNG की यूनिट क्या है?

PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस पाइप के जरिए आपकी रसोई तक पहुंचती है. PNG को स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) में मापा जाता है. PNG का बिल इस आधार पर तैयार होता है कि आपने कितनी SCM गैस का इस्तेमाल किया. जैसे बिजली का बिल इस आधार पर आता है कि कितनी यूनिट बिजली इस्तेमाल की, उसी तरह PNG का बिल इस आधार पर आता है कि कितना SCM गैस इस्तेमाल किया. फोटो- AI Generated
 

Advertisement

2.PNG Unit vs LPG Unit

PNG Unit vs LPG Unit
2

LPG और PNG के माप में कितना अंतर है

अगर आप रसोई गैस के तौर पर LPG का इस्तेमाल करते हैं तो आप वज़न से पता कर सकते हैं कि सिलिंडर में कितनी गैस बची है. PNG की बिलिंग SCM से होती है. 1 SCM होता है करीब .76 किलो यानी 760 ग्राम के बराबर. 1 किलो LPG लगभग 1.16 SCM होता है. यानी 14.2 किलो LPG के बराबर 16.48 SCM PNG होता है. फोटो- Canva
 

3.PNG Consumption in a household

PNG Consumption in a household
3

एक घर में कितनी PNG इस्तेमाल होती है

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम देहरादून के मुताबिक, 4 लोगों के एक परिवार में एक दिन में औसत 0.50 SCM PNG की खपत होती है. इस हिसाब से 30 दिन में औसत 15 SCM गैस का इस्तेमाल होता है. अगर इसे LPG कन्जम्प्शन में कन्वर्ट करेंगे तो लगभग 11.4 किलो आएगा. फोटो- canva

4.PNG Running Cost vs LPG Running Cost

PNG Running Cost vs LPG Running Cost
4

LPG के मुकाबले PNG में कितना खर्च आता है

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, PNG का कॉस्ट अलग-अलग इलाके में अलग-अलग होता है. ओडिशा में 45 रुपये प्रति SCM के करीब, झारखंड में करीब 47 रुपये, दिल्ली-NCR में 48 रुपये के करीब, मुंबई में करीब 50 रुपये. देश के ज्यादातर शहरों में PNG 45 से 50 रुपये प्रति SCM की दर पर बिकता है. यानी 15 SCM की खपत पर 675 से 750 रुपये का बिल आएगा. 11.4 किलो LPG की खपत के हिसाब से महीने के 730 रुपये LPG में खर्च होंगे. अभी कीमतों में दोनों का खर्च लगभग एक ही है. फोटो- canva
 

5.PNG vs LPG: Convinience

PNG vs LPG: Convinience
5

PNG और LPG में ज्यादा सुविधाजनक कौन सा है

सुविधाजनक होने के मामले में PNG विनर है. एक बार PNG कनेक्शन लेने के बाद आपको कभी भी रिफिल की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी. PNG 24X7 उपलब्ध होता है. जबकि सिलिंडर के केस में आपको एक तय अंतराल में सिलिंडर भरवाना पड़ता है. LPG में अचानक गैस खत्म होने का रिस्क बना होता है. हालांकि, ट्रांसफरेबल जॉब में रहने वालों या किराये के मकान में रहने वालों के लिए एलपीजी ज्यादा सुविधाजनक होता है. क्योंकि LPG कवरेज आज के समय में देश के हर इलाके में है, कनेक्शन ट्रांसफर करना आसान होता है. जबकि PNG कवरेज लिमिटेड है. फोटो- canva

Advertisement
Advertisement
Advertisement