Advertisement

बंपर मौका! 1-2 नहीं, इस हफ्ते आ रहे 12 कंपनियों के IPO,यहां देखें पूरी लिस्ट और डिटेल्स

IPO Alert: शेयर मार्केट में इस हफ्ते IPO की लाइन लगने वाली है. करीब 15,800 करोड़ रुपये के 12 IPO लॉन्च होने वाले हैं. इनमें से पांच मेनबोर्ड IPO हैं, वहीं 7 SME IPO हैं. इस हफ्ते लॉन्च होने वाले IPO में सबसे बड़ा HDB Financial Services IPO है. चलिए देखते हैं लिस्ट और IPO डिटेल्स.

Kusum Lata | Jun 23, 2025, 06:49 AM IST

1.HDB Financial Services IPO

HDB Financial Services IPO
1

HDB Financial Services IPO साल का सबसे बड़ा IPO है. HDFC Bank की सबसिडियरी HDB Financial Services IPO के जरिए 12,500 करोड़ का रेज़ करने वाली है. इस IPO के लिए 25 से 27 जून तक अप्लाई किया जा सकता है. IPO का प्राइज़ बैंड 700 से 740 रखा गया है. 20 शेयर्स का एक लॉट है और IPO अप्लाई करने के लिए कम से कम 14,800  रुपये अकाउंट में रखने होंगे. (फोटो- कैन्वा)
 

Advertisement

2.Kalpataru Projects International IPO

Kalpataru Projects International IPO
2

कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल 1590 करोड़ का IPO लेकर आ रही है. यह मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी है. इस IPO में 24 से 26 जून के बीच अप्लाई कर सकेंगे. शेयर का प्राइज़ बैंड 387-414 रखा गया है. 36 शेयर्स का एक लॉट है. इस IPO में अप्लाई करने के लिए कम से कम 14,904 रुपये अकाउंट में रखने होंगे.(फोटो- कैन्वा)
 

3.Sambhv Steel Tubes IPO

Sambhv Steel Tubes IPO
3

ERW स्टील पाइप और स्ट्रक्चरल ट्यूब्स बनाने वाली संभव स्टील ट्यूब्स 540 करोड़ का IPO ला रही है. कंपनी की मेनुफैक्चरिंग यूनिट छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में है. इस IPO के लिए 25 जून से 27 जून तक अप्लाई किया जा सकता है. शेयर्स का प्राइज़ बैंड 77 से 82 रखा गया है. एक लॉट में 182 शेयर्स हैं और अप्लाई करने के लिए अकाउंट में कम से कम 14924 रुपये रखने होंगे. (फोटो- कैन्वा)
 

4.Ellenbarrie Industrial Gases IPO

Ellenbarrie Industrial Gases IPO
4

इंडस्ट्रियल और मेडिकल गैसेस की निर्माता और सप्लायर Ellenbarrie Industrial Gases IPO की मदद से 852.53 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. कंपनी के IPO में 24 से 26 जून तक अप्लाई किया जा सकता है. शेयर्स का प्राइस बैंड 380-400 प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 37 शेयर्स हैं और अप्लाई करने के लिए कम से कम 14800 रुपये अकाउंट में रखने होंगे.(फोटो- कैन्वा)
 

5.Globe Civil Projects IPO

Globe Civil Projects IPO
5

दिल्ली की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स इस IPO से 119 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. इस आईपीओ में 24 से 26 तक अप्लाई किजा जा सकता है. शेयर का प्राइज़ बैंड 67-71 रुपये तय किया गया है. एक लॉट में 211 शेयर रखे गये हैं. इस IPO में अप्लाई करने के लिए 14,981 रुपये  चाहिए होंगे. (फोटो- कैन्वा)
 

6.List of SME IPOs

List of SME IPOs
6

इन मेन बोर्ड IP0s के अलावा 7 SME IPO भी इस हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं. इनमें एजेसी ज्वेल मैनुफैक्चरर्स, श्री हरे  कृष्णा स्पॉन्ज आयरन, आईकॉन फेसिलिटेटर्स, अबराम फूड्स, सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशन, ऐसे अल्फा टेक और प्रो FX टेक कंपनी के IPO शामिल हैं. यहां बता दें कि मेन बोर्ड IPO के मुकाबले  SME IPO में आवेदन करने के लिए ज्यादा पैसे चाहिए होते हैं. मेनबोर्ड IPO में जहां ज्यादातर में 14-15 हजार रुपये की ज़रूरत होती है, वहीं SME IPO में मिनिमम इवेस्टमेंट 1 लाख से ऊपर जाता है. (फोटो- कैन्वा)

Advertisement
Advertisement
Advertisement