बिजनेस
Kusum Lata | Dec 05, 2025, 12:39 PM IST
1.Scenes from Airport

बड़ी संख्या में इंडिगो की फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है. नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु एयरपोर्ट्स पर जहां तक नज़र जाएगी वहां तक लोग ही लोग और लगेज ही लगेज नज़र आ रहे हैं. परेशान और थके हुए यात्री जहां जगह पा रहे, वहीं बिस्तर लगाकर सोते दिख रहे हैं. सीढ़ियों के बगल में, खाने की टेबल पर और कई यात्री वेटिंग चेयर्स पर ही अपनी नींद पूरी करते दिखे.
2.IndiGo Flights Cancelled in Delhi, Mumbai

दिल्ली एयरपोर्ट ने शुक्रवार की सुबह ऐलान किया कि 5 दिसंबर को आधी रात तक की इंडिगो की सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल्ड हैं. इसी तरह चेन्नई और मुंबई एयरपोर्ट्स ने भी शाम 6 बजे तक की इंडिगो की फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है. दूसरे एयरलाइंस के ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं.
3.Why IndiGo is Facing Outage?

IndiGO का कहना है कि अब तक रद्द हुई 1232 उड़ानों में से 755 को स्टाफ शॉर्टेज की वजह से कैंसिल करना पड़ा. वहीं 92 को ATC फेलियर की वजह से कैंसिल करना पड़ा. इंडिगो के मुताबिक, 258 विमानों को एयरपोर्ट रिस्ट्रिक्शंस और 127 को अन्य कारणों से कैंसिल करना पड़ा.
4.IndiGO serves Lakhs of passengers everyday

इंडिगो ने ये जानकारी दी थी कि वो रोज़ाना करीब 3 लाख 80 हजार यात्रियों को सर्व करती है. माने रोज़ लगभग इतने यात्री इंडिगो के विमान से यात्रा करते हैं. इंडिगो की गिनती भारत के बजट एयरलाइंस में होती है, इस वजह से रोज़ाना उसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं.
5.IndiGO Outage, other airlines under pressure

इंडिगो में आई तकनीकी खराबी के बीच दूसरे एयरलाइंस सामान्य तौर पर ऑपरेट कर रहे हैं. हालांकि, इंडिगो के कैंसिलेशन की वजह से यात्री दूसरे एयरलाइंस में फ्लाइट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके उन एयरलाइंस की वेबसाइट्स पर लोड बढ़ रहा है. अकासा एयर ने 5 दिसंबर को पोस्ट किया कि उनके वेबसाइट पर दबाव बढ़ गया है, एयरलाइन ने लिखा कि इसकी वजह से चेकइन और बुकिंग पर असर पड़ सकता है.