बिजनेस
Kusum Lata | Apr 29, 2026, 02:24 PM IST
1.Infosys

इस लिस्ट में पहला नाम इंफोसिस का है. बेंगलुरु बेस्ड यह कंपनी देश की प्रमुख IT कंपनियों में से एक है. लिंक्डइन ने लिखा है कि इंफोसिस में सबसे ज्यादा जॉब ओपनिंग सिस्टम इंजीनियर, IT एनालिस्ट, टेक आर्किटेक्ट आदि की निकलती है.
2.Accenture

भारत में बेहतरीन करियर ग्रोथ देने वाली दूसरी बड़ी कंपनी एक्सेंचर है. यह एक IT सर्विसेस और IT कंसल्टिंग कंपनी है. यहां सबसे कॉमन जॉब टाइटल- सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर कन्सल्टेंट, ऐप डेवलपमेंट एनालिस्ट आदि हैं. एक्सेंचर बैंकिंग, एरोस्पेस, हेल्थ जैसी इंडस्ट्रीज़ को टेक सपोर्ट देती है.
3.Amazon

भारत में करियर को अच्छी उड़ान देने वाली कंपनियों में तीसरे नंबर पर अमेजन है. अमेजन दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक है. यह कंपनी इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस, सेल्स आदि में जॉब ऑफर करती है.
4.JP MorganChase

न्यूयॉर्क बेस्ड जेपी मॉर्गन चेज़ भारत में बेहतरीन करियर ग्रोथ देने वाली चौथी सबसे बड़ी कंपनी है. यह कंपनी बैंकिंग, मार्केट और एसेट मैनेजमेंट सर्विसेस देती है. यह एक मल्टीनेशनल इनवेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी है. यह कंपनी बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट, फ्रॉड एनालिस्ट, फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे पोस्ट्स पर सबसे ज्यादा जॉब्स ऑफर करती है.
5.SAP

SAP जर्मनी की कंपनी है, यह भारत में अच्छा करियर डेवलेपमेंट ऑफर कती है. यह एक सॉफ्टवेयर और बिजनेस AI कंपनी है. यह कंपनियों को फायनेंस, सप्लाई चेन, ह्यूमन रिसोर्स रिक्रूटमेंट जैसी सेवाएं ऑफर करती है.
6.IBM

न्यूयॉर्क बेस्ड IBM को लिंक्डइन ने छठे स्थान पर रखा है. IBM एक टेक और सर्विस कंपनी है, जो अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ की कंपनियों को क्लाउड, डेटा, AI सॉल्यूशन, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन जैसी सेवाएं देती है. इस कंपनी के प्रमुख फंक्शंस इंजीनियरिंग, IT और कंसल्टिंग हैं.
7.Fidelity Investments

भारत में करियर को उड़ान देने वाली सातवीं बड़ी कंपनी फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स है. बॉस्टन बेस्ड यह कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनी है. यह इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, रिटायरमेंट प्लानिंग और ब्रोकरेज सर्विसेस देती है. यहां सबसे ज्यादा जॉब्स सिस्टम इंजीनियर, बिजनेस एनालिस्ट, प्रोसेस इंजीनियर प्रोफाइल्स पर मिलती है.
8.Alphabet Inc.

भारत में अच्छा करियर ग्रोथ देने वाली कंपनियों में गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट भी शामिल है. यह कंपनी इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं और प्रोडक्ट्स ऑफर करती है. गूगल सर्च, गूगल मैप, क्रोम, जीमेल, यूट्यूब अपने-अपने सेगमेंट में भारत के सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स में से एक हैं.
9.EY

लंदन बेस्ड EY दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग फर्म्स में से एक है. यह कंपनी प्रमुख रूप से टैक्स एनालिस्ट, टैक्स अकाउंटेंट, IT कंसल्टेंट जैसी प्रोफाइल्स में जॉब ऑफर करती है. कंपनी टैक्स, कॉर्पोरेट फाइनेंस, लॉ और कंसल्टिंग सेवाएं देती है.
10.Wells Fargo

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड वेल्स फार्गो दुनिया की प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनियों में से एक है. यह कम्युनिटी बैंकिंग, वेल्थ और इनवेस्टमेंट बैंकिंग जैसी सेवाएं देती है. कंपनी प्रमुख रूप से फाइनेंशियल एनालिस्ट, एनालिटिक्स कन्सल्टेंट, बिजनेस कन्सल्टेंट जैसे प्रोफाइल्स पर जॉब ऑफर करती है.
11.Top 25 Companies List

लिंक्डइन ने कुल 25 कंपनियों की लिस्ट निकाली है. इनमें Eli Lilly and Company, NVIDI, HSBC, बैंक ऑफ अमेरिका, HP, माइक्रोसॉफ्ट, मॉर्गन स्टैनली, सैनडिस्क, मार्वेल टेक्नोलॉजी, बॉस्टन कन्सल्टिंग ग्रुप, रॉयल कैरेबियन ग्रुप, RTX, स्ट्राइकर, थॉमसन रॉयटर्स और सर्विस नाऊ शामिल हैं.