बिजनेस
Nitin Sharma | Aug 07, 2025, 04:05 PM IST
1.गलती से आया पैसा

अगर आप भी सोचते हैं कि आपके खाते में पैसा आ जाए और आप निकाल लें तो जान लें कि आपके खाते में गलती से आया पैसा, निकालने पर आपको जेल पहुंचा सकता है. इसके अलावा आप पर भारी भरकम फाइन भी लग सकता है.
2.मुश्किल में पड़ सकते हैं

कई बार टेक्निकल एरर या किसी कर्मचारी की चूक की वजह से यह पैसा ट्रांसफर करने के दौरान गलत खाते में चला जाता है. बैंकिंग सिस्टम में इस तरह की गलती को 'Wrongful Credit'कहा जाता है. कुछ लोग खाते में आए इस पैसे को अपना मानकर खर्च करने की गलती कर बैठते हैं. यही गलती व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
3.पैसा निकालने की जगह करें ये काम

अगर आप के साथ भी ऐसा होता है तो पहले अकाउंट में अचानक या अनजान सोर्स से आए पैसे की जानकारी बैंक में जाकर दें. इस पर हक जमाकर निकालने की गलती बिल्कुल न करें. आप उस रकम पर अपना दावा नहीं कर सकते हैं. ऐसा करना गैरकानूनी है. गलती से आपके खाते में आए इस पैसे को बैंक कभी भी रिवर्स कर सकता है.
4.बैंक अधिकारी करते हैं जांच

गलत ट्रांजेक्शन के मामले में बैंकों के पास एक अलग इंटरनल प्रोटोकॉल टीम होती है, जो गलत खाते में या अचानक से अकाउंट में आई बड़ी राशि का लिंक तलाश लेती है. इसकी जांच करती है. यह पता लगने पर कि पैसे आपके खाते में आए हैं और आपने उसे खर्च कर दिए हैं, तो आपका अकाउंट फ्रिज किया जा सकता है. साथ ही रिकवरी तक शुरू हो जाती है.
5.जाना पड़ सकता है जेल

अगर आपके खाते में किसी भी गलती से आए पैसे को निकाल लेते हैं तो आप पर धोखाधड़द का मामला दर्ज हो सकता है. इतना ही नहीं, जेल भी जाना पड़ सकता है.