Advertisement

क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ बंद होने से भारत में भी महंगा हो जाएगा तेल? क्या असर पड़ेगा

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान की संसद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ को बंद करने का फैसला किया है. इसके बंद होने का सीधा असर पूरी दुनिया के तेल मार्केट पर पड़ेगा. ईरान के इस फैसले के तुरंत बाद अमेरिका में क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई. भारत पर भी इस रूट के बंद होने का असर देखने को मिल सकता है.

Kusum Lata | Jun 23, 2025, 08:45 AM IST

1.What is Strait of Hormuz

What is Strait of Hormuz
1

स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, इस रास्ते से ही पूरी दुनिया को मिडिल ईस्ट से तेल भेजा जाता है. पूरी दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल इसी रूट से भेजा जाता है, भारत की बात करें तो गल्फ से आने वाला 60-65 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से भारत आता है. (Screengrab from Reuters Video)

Advertisement

2.Strait of Hormuz Closure: Impact on Oil Prices

Strait of Hormuz Closure: Impact on Oil Prices
2

स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ के बंद होने से तेल के एक्सपोर्ट पर असर पड़ेगा. इसका सीधा असर क्रूड तेल की कीमतों पर पड़ेगा. कीमतें पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ेंगी. ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर यानी 10 हजार 400 रुपये तक पहुंच सकती हैं. अभी क्रूड ऑयल की कीमत 6380 रुपये है. 
 

3.Strait of Hormuz Closure: Impact on India

Strait of Hormuz Closure: Impact on India
3

तेल की बढ़ी कीमतों का सीधा असर पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर की कीमतों पर पड़ेगा. इससे महंगाई बढ़ेगी. यातायात महंगा होगा,मैनुफैक्चरिंग और घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं. 
 

4.Strait of Hormuz Closure: How will India Manage

Strait of Hormuz Closure: How will India Manage
4

भारत के पास तेल का रिजर्व है. 9-10 दिन तेल नहीं आने पर भी भारत का काम चल सकता है. इसके अलावा भारत अमेरिका, रूस, पश्चिमी अफ्रीका से तेल खरीदता है. तो भारत में तेल की कमी नहीं होगी. हालांकि, तेल की ग्लोबल डिमांड के बीच तेल की कीमतें बढ़ेंगी. बढ़ी कीमतें भारत में भी लागू होंगी. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement