बिजनेस
Kusum Lata | Apr 21, 2026, 04:40 PM IST
1.Desh Garima to bring 97,422 MT Oil

टैंकर शिप देश गरिमा 22 अप्रैल को भारत पहुंचेगा. यह एक Aframax टैंकर है, जिसमें 97,422 मेट्रिक टन तेल लदा है. 1 टन में करीब 7.33 बैरल तेल होता है. यानी इस जहाज में लगभग 7,14,103 बैरल तेल भारत आ रहा है.
2.Tanker Ship Crude Oil Capacity

क्रूड ऑयल को ट्रांसपोर्ट करने के लिए छह तरीके को क्रूड ऑयल वेसल शिप्स का इस्तेमाल होता है. अल्ट्रा लार्ज क्रूड कैरियर (ULCC), वेरी लार्ज क्रूड कैरियर (VLCC), Suezmax, Aframax, Panamamax और कोस्टल टैंकर. इनमें सबसे बड़ा होता है ULCC. हालांकि, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कैरियर VLCC है. इसकी कैपेसिटी 2 लाख मेट्रिक टन की है. इसमें 1.80 लाख से 3.20 लाख मेट्रिक टन तक तेल लाया जा सकता है. 13 से 23 लाख बैरल तेल.
3.How much Oil India Needs per day

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल कन्ज्यूमर है. PIB की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत एक दिन में 55 लाख बैरल तेल का इस्तेमाल करता है. सरकार के मुताबिक, 2030 तक भारत में क्रूड ऑयल की खपत 6.6 मिलियन बैरल प्रति दिन तक बढ़ जाएगी.
4.One Tanker oil can last for how many days in India

एक VLCC कैरियर में औसत 20 लाख बैरल तेल लोड किया जाता है. जबकि भारत की एक दिन की ज़रूरत 55 लाख बैरल की है. यानी एक VLCC टैंकर भारत की एक दिन की ज़रूरत के लायक तेल नहीं ला सकता है. भारत की एक दिन के तेल की ज़रूरत पूरी करने के लिए कम से कम 3 VLCC शिप तेल की ज़रूरत पड़ेगी.
5.How Much Oil Reserve India Has

भारत अपने तेल भंडार में 74 दिन की ज़रूरत का तेल रख सकता है. यानी लगभग 40 करोड़ बैरल तेल आमतौर पर भारत रिजर्व में रखता है, ताकि आपात स्थिति में भारत में तेल की कमी न हो. पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से 26 मार्च को दिए गए अपडेट में कहा गया था कि भारत के पास 60 दिन की आपूर्ति के लायक तेल बचा है. इसके बाद से तेल रिजर्व को लेकर सरकार की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है.