Advertisement

1 लाख की पेंशन के लिए उम्र के हिसाब से NPS में कितने पैसे लगाने होंगे? पूरा हिसाब यहां समझ लें

रिटायरमेंट प्लान करने के लिए NPS एक बेहतरीन ऑप्शन है. NPS में पैसे लगाने पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है और अगर आप अभी अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा NPS में लगाते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद अपनी सैलरी जितनी पेंशन हर महीने पा सकते हैं. आपको बुढ़ापे में किसी और पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा.

Kusum Lata | Jul 12, 2025, 12:05 PM IST

1.Is NPS Tax Free

Is NPS Tax Free
1

आपकी सैलरी (बेसिक+DA) के 10 प्रतिशत तक का NPS कॉन्ट्रीब्यूशन टैक्स फ्री है. इसके साथ ही 60 की उम्र में NPS मैच्योर होने पर आप अपनी मैच्योरिटी अमाउंट का 60 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकते हैं. ये पूरा पैसा टैक्स फ्री होगा. इसके साथ ही एन्युइटी पर्चेस पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. हालांकि, उस एन्युइटी से हर साल जो पेंशन आएगी उस पर आपको टैक्स चुकाना पड़ सकता है.(फोटो- कैन्वा)

Advertisement

2.How age impacts NPS return

How age impacts NPS return
2

NPS एक मार्केट लिंक्ड पेंशन सिस्टम है. इसमें आपको पावर ऑफ कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है. माने जितने लंबे समय तक आपका पैसा NPS में रहेगा आपको उतना ज्यादा फायदा होगा. माने 25 की उम्र में अगर आप NPS में 5000 रुपये का निवेश शुरू करते हैं तो 60 की उम्र तक आप 24 लाख रुपये इनवेस्ट करेंगे और 9 प्रतिशत के रिटर्न के हिसाब से उस पर आपको 2 करोड़ 10 लाख रुपये रिटर्न के तौर पर मिलेंगे. वहीं, 30 की उम्र में अगर आप 5 हजार NPS में लगाना शुरू करते हैं तो 60 की उम्र तक आप 18 लाख रुपये इनवेस्ट करेंगे लेकिन उस पर रिटर्न आपको केवल 73 लाख रुपये के आसपास का मिलेगा. (फोटो- कैन्वा)

3.यह बदलाव क्यों है अहम?

यह बदलाव क्यों है अहम?
3

इन सुधारों का सीधा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जो पेंशनर की मृत्यु के बाद प्रशासनिक जटिलताओं में उलझ जाते थे. इसके अलावा, रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्थिरता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए 'मनमानी कटौती पर रोक' का फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है. सरकार के इन कदमों से पूरी पेंशन प्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी.

4.गलत भुगतान और वसूली के नियम

गलत भुगतान और वसूली के नियम
4

यदि सरकार की गलती के कारण किसी पेंशनर को अधिक भुगतान हो गया है और उसमें पेंशनर की कोई धोखाधड़ी शामिल नहीं है, तो वसूली पर विचार किया जाएगा. ऐसे मामलों में संबंधित मंत्रालय को व्यय विभाग से परामर्श करना होगा कि वसूली माफ की जाए या नहीं. यदि वसूली का निर्णय लिया जाता है, तो संबंधित पेंशनर को दो महीने का नोटिस देना अनिवार्य होगा.

5.पेंशन में मनमानी कटौती पर रोक

पेंशन में मनमानी कटौती पर रोक
5

पेंशनभोगियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि एक बार पेंशन अंतिम रूप से स्वीकृत हो जाने के बाद विभाग अपनी मर्जी से उसमें कटौती नहीं कर पाएंगे. नियमों के अनुसार, यदि कोई लिपिकीय त्रुटि दो साल बाद पकड़ी जाती है, तो विभाग बिना DoPPW की पूर्व अनुमति के पेंशन राशि कम नहीं कर सकता. यह नियम उन हजारों पेंशनरों को सुरक्षा प्रदान करता है जिन्हें रिटायरमेंट के कई साल बाद अचानक 'रिकवरी' या 'कटौती' के नोटिस मिलते थे.

6.How much 25 years old Should invest in NPS for 1 lakh pension

How much 25 years old Should invest in NPS for 1 lakh pension
6

25 की उम्र में अगर आप NPS में निवेश शुरू करते है तो आपको अपना कॉन्ट्रीब्यूशन बढ़ाना होगा. आपको कम से कम 8500 रुपये महीने के NPS में लगाने होंगे. इस तरह 35 साल में आप 35 लाख 70 हजार रुपये NPS में लगाएंगे. 9 प्रतिशत के हिसाब से आपको 2.14 करोड़ रुपये इंटरेस्ट के तौर पर मिलेंगे. आपका टोटल मैच्योरिटी अमाउंट होगा 2.5 करोड़. इसमें से कम से कम 1 करोड़ रुपये आपको एन्युइटी प्लान में लगाने होंगे लेकिन इससे आपको करीब 42 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलेंगे. 1 लाख की पेंशन के लिए आप 2.5 करोड़ में से 10 लाख अपने पास रखकर 2.40 करोड़ रुपये एन्युइटी में लगा सकते हैं.(फोटो- कैन्वा)
 

7.How much 30 years old Should invest in NPS for 1 lakh pension

How much 30  years old Should invest in NPS for 1 lakh pension
7

30 की उम्र में NPS शुरू करने पर एक लाख की पेंशन के लिए आपको अपना कॉन्ट्रिब्यूशन और ज्यादा बढ़ाना होगा. इसके लिए आपको महीने के कम से कम 14 हजार रुपये NPS में लगाने होंगे. 30 साल में आप करीब 50.40 लाख रुपये NPS में निवेश करेंगे. 9 प्रतिशत के हिसाब से आपको 2.05 करोड़ रुपये इंटरेस्ट के तौर पर मिलेंगे. आपका मैच्योरिटी अमाउंट होगा 2.56 करोड़ रुपये. इसमें से कम से कम 1 करोड़ 2 लाख रुपये आपको एन्युइटी में लगाने होंगे. लेकिन आप अगर 16 लाख रुपये अपने पास रखकर, 2.40 करोड़ रुपये एन्युइटी में लगाते हैं तो 5 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से आपको हर महीने 1 लाख रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे. (फोटो- कैन्वा)

Advertisement
Advertisement
Advertisement