Advertisement

हिंदी मीडियम से पढ़े गांव के लड़के ने 10 साल में जुटा लिए 4 करोड़, ये है उसके पैसे कमाने का प्लान

एक छोटे से गांव के रहने वाले, हिंदी मीडियम से पढ़े एक युवक ने रेडिट पर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की है. उसने बताया है कि उसे न कुछ विरासत में मिला, न ही उसकी लॉटरी लगी. उसने 10 साल में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 4 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

Kusum Lata | Jul 08, 2025, 11:46 PM IST

1.Story Of Crorepati Village Boy

Story Of Crorepati Village Boy
1

रेडिट पर r/Noida नाम के ग्रुप पर एक यूज़र ने लिखा, 'मैं आज 34 साल का हो गया.. आज मेरी पर्सनल सेविंग्स भी 4 करोड़ से ऊपर की हो गई... मैं एक छोटे से गांव में पला-बढ़ा. हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल में मेरी पढ़ाई हुई. मेरे पापा दिहाड़ी मजदूर थे. वो बस उतना ही कमा पाते थे जिससे परिवार का गुज़ारा हो सके. लेकिन वो मेरे लिए किताबें लेकर आते थे और मेरी हिम्मत बढ़ाते थे.'

Advertisement

2.Father's Message that changed Life

Father's Message that changed Life
2

यूज़र ने लिखा- मेरे पापा कहते थे कि जिस दिन लोग उन्हें मेरे नाम से जानने लगेंगे उस दिन उन्हें मुझपर गर्व होगा... मुझे पता है भूख कैसी लगती है. केवल पेट की भूख नहीं, वो भूख भी जो महंगे कपड़ों को लेकर होती है सिर्फ इसलिए कि आप शहर की भीड़ में नॉर्मल लग सकें. 
 

3.How a Hindi Medium student Built 4 Crore

How a Hindi Medium student Built 4 Crore
3

यूज़र ने बताया कि वो टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करते हैं. फिज़ूलखर्ची नहीं करते और ट्रेडिंग उनका पार्ट टाइम इंटरेस्ट है. उन्होंने बताया कि उनके पास कोई मेंटर नहीं था तो उन्होंने खूब गलतियां की और उन गलतियों से सीखा भी. उन्होंने लिखा कि आज उनके पास कार है, बाइक है. घर नहीं है लेने का प्लान है पर उसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है. उन्होंने लिखा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि एक ऐसी लाइफ जी पा रहे हैं जिसे देखकर उनके पिता खुश होते हैं.
 

4.Why the user shared his own success story

Why the user shared his own success story
4

यूजर ने लिखा कि ये अपनी कहानी वो उन लोगों के लिए लिख रहे हैं जो हिंदी मीडियम में पढ़े होने की वजह से गांव में रहने की वजह से खुद को मजबूर समझते हैं. जिन्हें लगता है कि सपने केवल अमीर लोग ही देख सकते हैं. यूज़र ने लिखा- मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर मैं कर सकता हूं तो तुम भी कर सकते हो.
 

5.Life Lesson for success in life

Life Lesson for success in life
5

यूज़र ने लिखा- आपको फर्राटेदार इंग्लिश आए ये ज़रूरी नहीं है. आपके पास महंगे कॉलेज की डिग्री हो ये भी ज़रूरी नहीं है. बस आपके अंदर भूख होनी चाहिए, लगन होनी चाहिए और खुद पर विश्वास होना चाहिए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement