Advertisement

Delivery Box Scam: पार्सल का बक्सा फेंकने से पहले ये काम कर लें, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Delivery Box Scam: ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ सामान जिन बक्सों और पैकेट्स में हम तक पहुंचता है, उनमें हमारी पर्सनल और जानकारियां होती हैं. उन्हें ऐसे ही फेंक देना बड़ी आफत को निमंत्रण देने जैसा है.

| May 19, 2025, 11:33 AM IST

1.Delivery Box Scam

Delivery Box Scam
1

Delivery Box Scam: ऑनलाइन खरीदारी अब सामान्य बात हो गई है. डिलिवरी प्लैटफॉर्म्स अब गांव-गांव में सामान डिलिवर करने लगे हैं. घर बैठे जरूरत का सामान मिल जाना बेहद सुविधाजनक है. लेकिन इस सुविधा के इस्तेमाल में सावधान न बरती तो ये परेशानी का कारण भी बन सकता है. इन दिनों ऑनलाइन अपराधी आम लोगों की एक छोटी सी लापरवाही का फायदा उठाकर उन्हें चपत लगा रहे हैं. हाल के दिनों में डिलिवरी बॉक्स स्कैम सामने आया है. इसमें ऑनलाइन अपराधी उन डिलिवरी बॉक्स से यूजर्स की पर्सनल जानकारी निकालते हैं और उन्हें ठगते हैं. (फोटो- पिक्साबे)

Advertisement

2.क्या जानकारी होती है डिलिवरी बॉक्स में?

क्या जानकारी होती है डिलिवरी बॉक्स में?
2

आमतौर पर डिलिवरी बॉक्स या फिर पार्सल की थैली में आपके घर का पूरा पता होता है. कुछ केसेस में पार्सल में आपका मोबाइल नंबर और ईमेल भी होता है. इन तीनों ही जानकारियों का इस्तेमाल करके आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है. इसके साथ ही कई सेलर बक्से में आपका बिल भी चस्पा करके दे देते हैं. इस बिल में ये जानकारी होती है कि आपने क्या मंगाया. (फोटो- पिक्साबे)
 

3.Delivery Box से कैसे पहुंचा सकते हैं नुकसान?

Delivery Box से कैसे पहुंचा सकते हैं नुकसान?
3

फर्ज़ कीजिए कि आपना ऑनलाइन ऑर्डर किया, सामान आया. आपने सामान रखा और बॉक्स फेंक दिया. अब इस बॉक्स में आपका नंबर और ईमेल है. स्कैमर्स आपको फोन करेंगे, जो सामान आपने खरीदा हो उसके लिए फीडबैक मांगेंगे. आपको फीडबैक देने पर भारी डिस्काउंट का ऑफर देंगे. इसके लिए वो आपको उस वेबसाइट से मिलता-जुलता लिंक भेजेंगे जहां से आपने सामान मंगाया था. इस लिंक में मैलवेयर इन्क्रिप्ट किया होता है, जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, आपका फोन और उसमें मौजूद सारे ऐप्स और अकाउंट्स कॉम्प्रोमाइज़ हो जाएंगे. स्कैमर्स आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं या फिर आपकी प्राइवेट तस्वीरों को मॉर्फ करके इस्तेमाल करने के नाम पर आपको ब्लैकमेल करके आपसे पैसे निकलवा सकते हैं. (फोटो- पिक्साबे)
 

4.केवल Address से क्या होगा?

केवल Address से क्या होगा?
4

ज्यादातर डिलिवरी बॉक्स में केवल पता होता है. इसकी मदद से तो अपराधी आपके घर तक पहुंच सकते हैं. वो फीडबैक के बहाने या आपसे कोई फॉर्म भरवाने या फिर इंस्टॉलेशन या ऑफर के बहाने अपने किसी एजेंट को आप तक भेज सकते हैं और आपसे डिटेल्स निकलवा सकते हैं. आपके घर में आपके परिजन रहते हैं, जो आपको ज्यादा वल्नरेबल बना सकता है. (फोटो- पिक्साबे)

5.Delivery Box स्कैम से कैसे बचें

Delivery Box स्कैम से कैसे बचें
5

डिलिवरी बॉक्स स्कैम से बचने के लिए आप जब भी अपने किसी पार्सल का बॉक्स फेंकें तो पहले बॉक्स से अपने नाम, पते और ऑर्डर डिटेल की पर्ची हटा लें. अगर चिपका हुआ है तो चाकू या कैंची की मदद से अपनी पर्सनल जानकारियों को पूरी तरह कुरेद दें. उसके बाद ही डब्बा या पार्सल की थैली डिस्कार्ड करें. एक छोटी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है. (फोटो- पिक्साबे)
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement