Advertisement

Gold Silver Rate Today 13 May: एक झटके में सोने ने लगाई बड़ी छलांग, चांदी भी महंगी, नई इंपोर्ट ड्यूटी के बाद कीमतों में आग

भारतीय कमोडिटी बाजार (MCX) में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया.

Gaurav Barar | May 13, 2026, 12:23 PM IST

1.मोदी सरकार के एक फैसले से बढ़े दाम!

मोदी सरकार के एक फैसले से बढ़े दाम!
1

भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार (13 मई 2026) का दिन ऐतिहासिक उथल-पुथल का गवाह बना. मोदी सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) बढ़ाने के एक फैसले ने कीमती धातुओं की कीमतों में आग लगा दी है. 

Advertisement

2.सोना 11,000 रुपये महंगा हुआ

सोना 11,000 रुपये महंगा हुआ
2

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में जहां 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की जबरदस्त तेजी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई.

3.इंपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा

इंपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा
3

कीमतों में इस धुआंधार तेजी का मुख्य कारण सरकार द्वारा सीमा शुल्क में की गई भारी बढ़ोतरी है. सरकार ने गोल्ड और अन्य कीमती धातुओं पर लगने वाली कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर सीधा 15 फीसदी कर दिया है. 

4.विदेश से सोना मंगाना होगा बेहद महंगा

विदेश से सोना मंगाना होगा बेहद महंगा
4

बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% कर दी गई है. कृषि इंफ्रा एवं विकास उपकर 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है. 2024 के बजट में सरकार ने ड्यूटी में जो कटौती की थी, उसे अब वापस लेते हुए शुल्क को फिर से पुराने उच्च स्तर पर पहुंचा दिया गया है. इसका सीधा संदेश है कि अब विदेश से सोना मंगाना बेहद महंगा सौदा होगा.
 

5.बाजार का हाल

बाजार का हाल
5

सरकार के इस फैसले का असर वायदा बाजार खुलते ही दिखाई दिया. MCX पर मंगलवार को सोना 1,53,442 रुपये पर बंद हुआ था. बुधवार सुबह यह करीब 7% की छलांग लगाकर 1,64,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मात्र एक सत्र में सोने के दाम 11,055 रुपये बढ़ गए. 

6.चांदी के भाव भी बढ़े

चांदी के भाव भी बढ़े
6

चांदी की चमक भी फीकी नहीं रही. मंगलवार को 2,79,062 रुपये पर बंद हुई चांदी बुधवार को 3,01,429 रुपये प्रति किलो के भाव पर जा पहुंची. एक झटके में चांदी की कीमत में 22,367 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया. हालांकि, इस तेजी के बावजूद सोना अपने जनवरी के ऑल-टाइम हाई (2,02,984 रुपये) से करीब 38,487 रुपये सस्ता है, वहीं चांदी भी अपने उच्चतम स्तर (4,57,328 रुपये) से काफी नीचे बनी हुई है.

7.प्रधानमंत्री मोदी की अपील 

प्रधानमंत्री मोदी की अपील 
7

कीमतों में इस वृद्धि के पीछे एक गहरा आर्थिक उद्देश्य छिपा है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की भावुक अपील की थी. उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक अस्थिरता का हवाला देते हुए कहा था कि चाहे शादी हो या कोई अन्य मांगलिक कार्य, देशहित में एक साल तक सोने की खरीद से बचें.
 

8.इसके पीछे का मुख्य कारण

इसके पीछे का मुख्य कारण
8

भारत अपनी सोने की अधिकांश खपत के लिए आयात पर निर्भर है, जिसका भुगतान अमेरिकी डॉलर में करना पड़ता है. भारी मात्रा में सोना खरीदने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम होता है और व्यापार घाटा बढ़ता है. सरकार का उद्देश्य इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर सोने के आयात को हतोत्साहित करना और डॉलर की बचत कर अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है. 

9.आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ

आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ
9

सरकार के इस कड़े फैसले से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में आभूषण खरीदना आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है. जहां एक ओर यह कदम विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शादी-ब्याह के सीजन में उपभोक्ताओं को अब बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना होगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement