Advertisement

मेट्रो स्टेशन से लेकर सड़क किनारे तक.. क्रेडिट कार्ड बेचने वाले एजेंट को कितना कमीशन मिलता है? जानिए पूरा हिसाब

भीड़भाड़ वाले मॉल, मेट्रो स्टेशन और सड़क किनारे अक्सर आप युवाओं को क्रेडिट कार्ड बेचते हुए देखते होंगे. हाथ में फार्म और मुस्कुराते चेहरे के पीछे उनकी मेहनत और कमाई की कहानी अलग ही होती है.

राजा राम | Aug 11, 2025, 05:15 PM IST

1.थर्ड पार्टी एजेंसियों को आउटसोर्स करते हैं

थर्ड पार्टी एजेंसियों को आउटसोर्स करते हैं
1

क्रेडिट कार्ड बेचने का काम बैंक सीधे नहीं करते, बल्कि थर्ड पार्टी एजेंसियों को आउटसोर्स करते हैं. ये एजेंसियां लड़के-लड़कियों को महीने के 10 से 12 हजार रुपये फिक्स्ड सैलरी या टारगेट बेस्ड काम पर रखती हैं.
 

Advertisement

2.वेरिएंट के हिसाब से कमीशन

वेरिएंट के हिसाब से कमीशन
2

बैंक किसी कार्ड पर उसके वेरिएंट के हिसाब से कमीशन तय करते हैं. हाई वेरिएंट कार्ड पर एजेंसी को करीब 2000 रुपये और लो वेरिएंट कार्ड पर करीब 500 रुपये तक मिलते हैं.

3.फील्ड एजेंट तक पहुंचते-पहुंचते ये रकम बहुत कम

फील्ड एजेंट तक पहुंचते-पहुंचते ये रकम बहुत कम
3

लेकिन एजेंसी से लेकर फील्ड एजेंट तक पहुंचते-पहुंचते ये रकम बहुत कम हो जाती है. मॉल या सड़क किनारे खड़े एजेंट को प्रति कार्ड सिर्फ 100 या 200 रुपये का इंसेटिव मिलता है.

4.एजेंसी टारगेट सिस्टम पर काम कराती है

एजेंसी टारगेट सिस्टम पर काम कराती है
4

कई जगह एजेंसी टारगेट सिस्टम पर काम कराती है. उदाहरण के लिए, महीने में 15-20 कार्ड का टारगेट पूरा करने पर ही सैलरी और कमीशन मिलता है. टारगेट पूरा न होने पर कई बार सैलरी तक नहीं दी जाती.
 

5.सिर्फ फिक्स्ड सैलरी ही बचती है

सिर्फ फिक्स्ड सैलरी ही बचती है
5

ऐसे में एजेंट की कमाई पूरी तरह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करती है. अगर किसी दिन ज्यादा कार्ड बिके तो कमाई थोड़ी बढ़ जाती है, वरना महीने के अंत में सिर्फ फिक्स्ड सैलरी ही बचती है.

6.रोजाना 8-10 घंटे खड़े रहते हैं

रोजाना 8-10 घंटे खड़े रहते हैं
6

मॉल या मेट्रो स्टेशन पर काम करने वाले कई एजेंट रोजाना 8-10 घंटे खड़े रहते हैं, फिर भी उनकी मासिक आय 12-15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं हो पाती.

7.सिर्फ छोटा सा हिस्सा ही मिलता है

सिर्फ छोटा सा हिस्सा ही मिलता है
7

आखिर में, भले ही बैंक एक कार्ड पर हजारों का कमीशन एजेंसी को देता हो, लेकिन फील्ड में मेहनत करने वाले एजेंट को उसका सिर्फ छोटा सा हिस्सा ही मिलता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement