Advertisement

IIT से पढ़े हैं अमेरिका के बिजनेस वर्ल्ड में डंका बजाने वाले ये 6 धुरंधर, जानें क्या काम करती हैं इनकी कंपनियां

अमेरिका के बिजनेस वर्ल्ड में भारतीय मूल के कारोबारियों ने खास जगह बनाई है. सुंदर पिचाई, सत्या नडेला जहां टॉप टेक लीडर्स में शामिल हैं, वहीं IIT से पढ़े कई आंत्रप्रेन्योर्स ने भी अमेरिका में अपनी कंपनी शुरू की और अपने लिए एक अलग पहचान बनाई.

Kusum Lata | Jul 13, 2025, 12:36 PM IST

1.Kanwal Rekhi

Kanwal Rekhi
1

इस लिस्ट में पहला नाम है कंवल रेखी का. उन्होंने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की है. IIT के बाद कंवल मास्टर्स और बिजनेस की पढ़ाई के लिए सन 1968 में अमेरिका चले गए थे. वह एक्सीलन के को-फाउंडर रहे. वो पहले भारतीय अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर थे जिन्होंने अपनी कंपनी को NASDAQ में लिस्ट किया था. बाद में एक्सीलन को नोवेल नाम की नेटवर्किंग कंपनी ने खरीद लिया था. अब कंवल रेखी बतौर एंजल इनवेस्टर काम करते हैं.

Advertisement

2.Naveen Jain

Naveen Jain
2

दूसरा नाम है नवीन जैन का. उन्होंने IIT रूड़की से पढ़ाई की है और जमशेदपुर XLRI से एमबीए किया है. वह IT कंपनी इन्फोस्पेस, मून एक्सप्लोरेशन से जुड़ी मून एक्सप्रेस और प्रिवेंटिव हेल्थ पर काम करने वाली कंपनी वियोम के फाउंडर हैं.

3.Jay Chaudhry

Jay Chaudhry
3

जय चौधरी IIT BHU से पढ़े हैं. बीटेक पूरा होने के बाद वह मास्टर्स और एमबीए के लिए अमेरिका चले गए. वहां उन्होंने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की. वह Zscaler के फाउंडर हैं. यह एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है.

4.Ash Ashutosh

Ash Ashutosh
4

ऐश आशुतोष ने IIT कानपुर से पढ़ाई की है. बीटेक के बाद वह मास्टर्स के लिए पेन स्टेट यूनिवर्सिटी गए. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने स्टोरेज नेटवर्क्स और HP जैसी कंपनियों में काम किया. उन्होंने सेरानो सिस्टम्स नाम की एक कंपनी बनाई, जिसे Vitesse ने एक्वायर कर लिया. इसके बाद उन्होंने Actifio नाम की कंपनी बनाई. यह एक डेटा वर्जुअलाइजेशन कंपनी थी जिसे साल 2020 में गूगल क्लाउड ने खरीद लिया.

5.Romesh Wadhwani

Romesh Wadhwani
5

रोमेश वाधवानी ने IIT बॉम्बे से बीटेक किया. इसके बाद वल मास्टर्स और पीएचडी के लिए अमेरिका चले गए. उन्होंने एस्पेक्ट डेवलपमेंट नाम की कंपनी बनाई जो 9.3 बिलियन डॉलर में बिकी. फिर उन्होंने SymphaniAI बनाई. उनकी कंपनी के AI पावर्ड सॉफ्टवेयर्स का इस्तेमाल अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ की कंपनियों में होता है.

6.Dheeraj Pandey

Dheeraj Pandey
6

धीरज पांडे ने IIT कानपुर से बीटेक किया. इसके बाद वह मास्टर्स करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस चले गए. वो Nutanix के को-फाउंडर रहे. इसके बाद उन्होंने DevRev नाम की कंपनी शुरू की है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement