बिजनेस
1.PPF क्या है?

PPF यानी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड. इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है. इसकी वजह ये है कि इसमें मिलने वाला इंटरेस्ट फिक्स्ड होता है, मार्केट के उतार-चढ़ाव का पीपीएफ पर कोई असर नहीं पड़ता है. (फोटो- पिक्साबे)
2.PPF कॉन्ट्रीब्यूशन की लिमिट क्या है?

PPF पर सरकार साल का 7.1 प्रतिशत इंटरेस्ट देती है. इसकी मदद से आप अपना टैक्स भी बचा सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद के लिए टैक्स फ्री रिटायरमेंट फंड भी बिल्ड कर सकते हैं. PPF में एक साल में ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये और कम से कम 500 रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं. (फोटो- पिक्साबे)
3.PPF से पैसे निकालने का नियम क्या है?

PPF अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है. हालांकि, पांच साल के बाद साल में एक बार PPF से पैसे निकाले जा सकते हैं. लेकिन इसकी एक शर्त है. अगर आप छठे साल में पैसा निकाल रहे हैं तो चौथा साल पूरा होने के बाद PPF अकाउंट में जितना बैलेंस था, उसका अधिकतम 50 प्रतिशत ही आप निकाल सकते हैं. 15 साल पूरे होने पर आप पूरे पैसे निकाल सकते हैं. (फोटो- पिक्साबे)
4.मैच्योरिटी से पहले अकाउंट बंद किया तो क्या होगा?

अगर आपको किसी इमरजेंसी के लिए अपना PPF अकाउंट क्लोज़ करना है तो पांच साल पूरा होने के बाद ये कर सकते हैं, लेकिन उस शर्त में आपको तय इंटरेस्ट से एक प्रतिशत कम इंटरेस्ट ही मिलेगा. माने अगर पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत इंटरेस्ट तय है, तो आपको 6.1 प्रतिशत इंटरेस्ट ही मिलेगा. यह एक तरीके से वो फाइन है जो मैच्योरिटी से पहले अकाउंट क्लोज़ करने पर आपको चुकाना होगा. (फोटो- पिक्साबे)
5.क्या PPF अकाउंट एक्सटेंड कर सकते हैं?

अगर आपको ये लगता है कि PPF के मैच्योर होने के वक्त आपको पैसों की ज़रूरत नहीं है तो आप अपना PPF अकाउंट एक्सटेंड कर सकते हैं. एक्सटेंड करने की शर्त ये है कि आपको अपना अकाउंट पांच साल के लिए एक्सटेंड करना होगा. अकाउंट एक्सटेंड करने की कोई लिमिट नहीं है. यानी आप जितनी बार चाहें उतनी बार अपना PPF Account एक्सटेंड कर सकते हैं. (फोटो- पिक्साबे)
6.PPF Account एक्सटेंड करने के फायदे

PPF Account में जमा पैसों पर 7.1 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलता है. ये बैंक के सेविंग अकाउंट और ज्यादातर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट से ज्यादा है. इसके साथ ही, PPF पर मिलने वाला इंटरेस्ट पूरी तरह से टैक्स फ्री है, जबकि बैंक अकाउंट से मिलने वाले इंटरेस्ट पर टैक्स चुकाना पड़ता है. अगर आप अपना अकाउंट एक्सटेंड करते हैं तो जब तक आपके पैसे PPF में रहेंगे तब तक आपके बैलेंस में 7.1 प्रतिशत के हिसाब से इंटरेस्ट जुड़ता जाएगा. (फोटो- पिक्साबे)
7.एक्सटेंशन के बाद पैसे निकालने का क्या नियम है?

अगर आप बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के एक्सटेंड करते हैं तो आप साल में कभी भी एक बार पैसे निकाल सकते हैं. इसमें पैसे निकालने के अमाउंट पर कोई लिमिट नहीं है. वहीं, अगर आप कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंड करते हैं तो आप मैच्योरिटी के बाद जो बैलेंस था उसका 60 प्रतिशत निकाल सकते हैं. इसमें भी साल में एक बार ही पैसे निकाले जा सकते हैं. (फोटो- पिक्साबे)