Advertisement

अगले कई सालों का Income Tax बचा सकता है आपका ITR, ये 5 फायदे जान लेंगे तो करना छोड़ देंगे if and but

Benefits of Filing ITR: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR केवल एक्स्ट्रा टैक्स का रिफंड लेने का प्रोसेस नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति और कंपनी का आधिकारिक टैक्स रिकॉर्ड है. यह एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसकी मदद से आपकी कई बड़ी परेशानियां सॉल्व हो सकती हैं.

Kusum Lata | Jun 21, 2025, 11:31 AM IST

1.Who Should File ITR

Who Should File ITR
1

इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक, 60 साल तक के हर उस इंडिविजुअल के लिए ITR भरना जरूरी है जिनकी सालाना आय 2.5 लाख या उससे ज्यादा है. वहीं, सीनियर सिटिजंस के लिए यह लिमिट 3 लाख की है. ढाई लाख से कम कमाने वालों के लिए ITR भरना अनिवार्य नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स उन्हें nil ITR भरने की सलाह देते हैं, क्योंकि ITR का बेनिफिट केवल टैक्सेशन तक सीमित नहीं है. ITR भरने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है.

Advertisement

2.ITR needed for Visa

ITR needed for Visa
2

अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो ज्यादातर देशों की एम्बेसी आपके वीज़ा एप्लिकेशन के साथ आपके दो-तीन साल के ITR की कॉपी मांगती है. आपका ITR आपके आर्थिक स्थिति का आईना होता है और ये दर्शाता है कि आप नियमों के पालन को लेकर कितने गंभीर हैं.

3.ITR benefit in Loan Approval

ITR benefit in Loan Approval
3

अगर आप लोन लेने जाएंगे तो बैंक और दूसरे लेंडर आपका ITR मांगेंगे. आपके ITR से लेंडर ये चेक करते हैं कि आप लोन चुका पाएंगे या नहीं. ITR में आपकी कमाई, टैक्सेस और देनदारियों की पूरी डिटेल होती है. इसलिए लोन अप्रूवल के लिए ITR एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट है. इसके साथ ही अगर आप कोई स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं और आपको इनवेस्टमेंट की ज़रूरत है तो वेंचर कैपिटलिस्ट आपके बिजनेस में इनवेस्ट करने से पहले आपका ITR देख सकते हैं.

4.ITR Carries forward loses

ITR Carries forward loses
4

मान लीजिए कि आपको किसी साल बिजनेस में या स्टॉक मार्केट में भारी नुकसान हुआ. ITR में ये नुकसान रिफ्लेक्ट होता है और आने वाले साल में कैरी फॉरवर्ड होता है. एक साल का नुकसान बाद के सालों की कमाई के साथ इवेन आउट होता है, इससे आपकी टैक्स की देनदारी कम हो जाती है. लेकिन नुकसान को कैरी फॉरवर्ड आप तभी कर सकते हैं जब आप पहली डेडलाइन से पहले अपना ITR भर लें. इंडिविजुअल टैक्स पेयर्स के लिए इस साल डेडलाइन 15 सितंबर है.
 

5.Needed for Government Tenders

Needed for Government Tenders
5

अगर आप प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर हैं और सरकार के किसी टेंडर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने ITR की कॉपी सबमिट करनी होगी. टेंडर देने से पहले अधिकारी कॉन्ट्रैक्टर का टैक्स रिकॉर्ड अच्छे से चेक करते हैं. टेंडर भरते वक्त 3 से 5 साल तक का ITR मांगा जा सकता है.
 

6.Helpful in buying Term Insurance

Helpful in buying Term Insurance
6

अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान लेते समय आपको अपना ITR देना होगा. आपके ITR में आपके फाइनेंशियल्स की सटीक जानकारी होती है. आपकी कमाई का प्रूफ होता है. ऐसे में आपकी कमाई के आधार पर आपका कवरेज अमाउंट तय किया जाता है. हालांकि, कुछ इंश्योरर बिना इनकम प्रूफ के भी टर्म इंश्योरेंस प्लान ऑफर करते हैं. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement