Advertisement

UP के 5 सेल्फ मेड अरबपति, इन्होंने जीरो से शुरू कर बनाया अरबों का बिजनेस साम्राज्य

आज हम आपको उत्तर प्रदेश के उन बिजनेसमैन के बारे में बताएंगे जिन्होंने उद्योग की दुनिया में खास नाम कमाया है. इन्होंने नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है...

Jaya Pandey | Jun 06, 2026, 03:34 PM IST

1.यूपी के 5 सेल्फमेड बिजनेसमैन

यूपी के 5 सेल्फमेड बिजनेसमैन
1

उत्तर प्रदेश ने भारत को कई उद्योगपति दिए हैं जिन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई. इन्होंने कम संसाधनों में अपना काम शुरू किया और समय के साथ ऐसा बिजनेस ग्रुप खड़ा किया जो आज लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है.  हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार यह लिस्ट तैयार की गई है. इनमें पारंपरिक उद्योगों से लेकर टेक्नोलॉजी और एडटेक सेक्टर तक के नाम शामिल हैं.
(Image Credit: Social Media)

Advertisement

2.आदित्य खेमका

आदित्य खेमका
2

नोएडा के आदित्य इन्फोटेक के फाउंडर और CEO आदित्य खेमका उत्तर प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. उनकी कंपनी वीडियो सर्विलांस, सिक्योरिटी सॉल्यूशन और टेक्निकल प्रोडक्ट के सेक्टर में काम करती है. हुरुन की लिस्ट के अनुसार उनकी अनुमानित संपत्ति 35,140 करोड़ रुपये है.
(Image Credit: Social Media)

3.अलख पांडे

अलख पांडे
3

एडटेक सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अलख पांडे भी यूपी के बड़े बिजनेसमैन में शामिल हैं. प्रयागराज में जन्मे अलख पांडे ने ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला की स्थापना की. इसका हेडक्वॉर्टर नोएडा में है. कम लागत पर क्वॉलिटी एजुकेशन देने के उनके मॉडल ने फिजिक्सवाला को देश की सबसे चर्चित एडटेक कंपनियों में शामिल कर दिया है. उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 14,520 करोड़ है.
(Image Credit: Social Media)

4.सचिन अग्रवाल

सचिन अग्रवाल
4

लखनऊ के उद्योगपति सचिन अग्रवाल भी उत्तर प्रदेश के धनकुबेरों में शामिल हैं. वे PTC इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यह कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस और इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए मेटल और हाई क्वॉलिटी कंपोनेंट बनाती है. उनकी अनुमानित संपत्ति 11,320 करोड़ रुपये है.
(Image Credit: Social Media)
 

5.मुरलीधर ज्ञानचंदानी

मुरलीधर ज्ञानचंदानी
5

कानपुर की RSPL ग्रुप के को-फाउंडर मुरलीधर ज्ञानचंदानी का नाम भी इस लिस्ट में है. RSPL ग्रुप कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की फील्ड में एक बड़ा नाम हैं. उनके लोकप्रिय ब्रांड घड़ी डिटर्जेंट को देशभर में पहचाना जाता है. उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 8,880 करोड़ रुपये है.
(Image Credit: Social Media)

6.बिमल ज्ञानचंदानी

बिमल ज्ञानचंदानी
6

RSPL ग्रुप के बिमल ज्ञानचंदानी भी उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. RSPL ग्रुप के विस्तार और दूसरे बिजनेस में उनकी अहम भूमिका रही है. उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 5,920 करोड़ रुपये है. कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के अलावा ये ग्रुप रियल एस्टेट, डेयरी और दूसरे सेक्टर में भी एक्टिव है.
(Image Credit: Social Media) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement