Advertisement

Financial Changes from July 1: ट्रेन टिकट की कीमत से लेकर आधार-पैन तक... जुलाई की पहली तारीख से बदल जाएंगे ये 5 नियम

1 जुलाई से कई आर्थिक बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इसका असर टैक्सपेयर्स पर, ट्रेन से यात्रा करने वालों पर और देश के सभी बड़े बैंक्स के ग्राहकों पर पड़ेगा. रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव के साथ-साथ किराये में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है.

Kusum Lata | Jun 28, 2025, 09:44 PM IST

1.Aadhaar verification mandate for PAN application

Aadhaar verification mandate for PAN application
1

1 जुलाई से पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते वक्त आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. इससे बाद में आधार से पैन लिंक कराने की प्रोसेस से नहीं गुज़रना पड़ेगा. पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए वैलिड सरकारी आईडी कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट काफी होता था. इसके साथ ही ITR Filing Deadline को भी 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है.
 

Advertisement

2.Hike in Train Ticket Fair

Hike in Train Ticket Fair
2

1 जुलाई से ट्रेन की टिकटें महंगी होने वाली हैं. टिकट के किराए में बढ़ोतरी का असर 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर नहीं पड़ेगा. वहीं, 500 किलोमीटर से ऊपर की यात्रा पर जनरल सेकंड क्लास की टिकट पर 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ेगा. इसी तरह, स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 1 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से एक्स्ट्रा चार्ज किया जाएगा. इसी तरह एसी क्लास में सफर करने वालों से 2 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से एक्स्ट्रा लिया जाएगा. 
Aadhaar verification mandate for PAN application
 

3.Credit card and revised charges of Banks

Credit card and revised charges of Banks
3

HDFC Bank 10 हजार रुपये से ज्यादा के रेंट पेमेंट, वॉलेट रीलोड, गेमिंग एक्सपेंस और 50 हजार से ज्यादा के युटिलिटी पर 1 प्रतिशत की फीस लगाएगा. ICICI बैंक ने ATM charges, IMPS Fee और कैश ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किए हैं. वहीं, SBI ने अपने एलीट और प्राइम Credit cards पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंटरी एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस को बंद कर दिया है. इसके साथ ही SBI कार्ड ने मिनिमम अमाउंट ड्यू कैल्कुलेट करने के तरीके को भी रिवाइज़ किया है.

4.30 Minute Rule for Ticket Agents

30 Minute Rule for Ticket Agents
4

रेलवे एजेंट्स तत्काल की विंडो खुलने के 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. यानी एसी क्लास के लिए 10 बजे से खुलने वाले तत्काल में वो साढ़े 10 से पहले टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. स्लीपर क्लास के लिए वो साढ़े 11 से पहले टिकट नहीं बुक कर पाएंगे.
 

5.Aadhaar Authentication for Tatkal Tickets

Aadhaar Authentication for Tatkal Tickets
5

1 जुलाई से IRCTC App या वेबसाइट से ट्रेन की तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी. यह कदम टिकट बुक करने वाले एजेंट्स की मनमानी को रोकने के लिए उठाया गया है. इसके साथ ही, 15 जुलाई से रेलवे काउंटर, ऑनलाइन या एजेंट के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करवाने पर आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement