बिजनेस
राजा राम | Jul 15, 2025, 11:41 PM IST
1.यह पास सभी सड़कों पर काम करेगा?

यह पास यात्रियों को पूरे साल NHAI के टोल प्लाजा पर मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा. लेकिन क्या यह पास सभी सड़कों पर काम करेगा? आइए, इसकी पूरी जानकारी समझते हैं।एनुअल फास्टैग पास क्या है? NHAI ने घोषणा की है कि फास्टैग यूजर्स अब 3000 रुपये में एनुअल पास खरीद सकेंगे. इस पास के जरिए आप पूरे साल नेशनल हाईवे पर बने NHAI के टोल प्लाजा से बिना अतिरिक्त भुगतान के यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा उन लोगों के लिए खास है जो नियमित रूप से नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं.
2.कहां मान्य होगा यह पास?

यह एनुअल पास केवल NHAI के अधीन आने वाले टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. यानी, नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बने टोल बूथ पर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अगर आप स्टेट हाईवे या प्राइवेट टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं, तो यह पास काम नहीं करेगा. वहां आपको अपने फास्टैग वॉलेट से ही टोल टैक्स देना होगा.
3.किन लोगों को होगा फायदा?

यह पास उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. कारोबारी, ट्रांसपोर्टर और नियमित यात्री इस पास से खर्च बचा सकते हैं. लेकिन जो लोग ज्यादातर स्टेट हाईवे या प्राइवेट सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह पास ज्यादा उपयोगी नहीं होगा.
4.कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

एनुअल फास्टैग पास को आपके फास्टैग अकाउंट से लिंक किया जाएगा. टोल प्लाजा पर स्कैनर इसे पढ़ेगा और NHAI के टोल पर बिना रुकावट यात्रा की अनुमति देगा. स्टेट या प्राइवेट टोल पर आपको फास्टैग वॉलेट में बैलेंस रखना होगा.
5.कब से शुरू होगी यह सुविधा?

यह एनुअल पास 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगा. NHAI का लक्ष्य है कि इससे यात्रियों को सुविधा मिले और टोल भुगतान की प्रक्रिया और आसान हो. अगर आप नेशनल हाईवे पर ज्यादा यात्रा करते हैं, तो यह पास आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.