Advertisement

FASTag Annual Pass पाने का सबसे आसान तरीका, 15 अगस्त से इस मोबाइल ऐप पर उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag Annual Pass लॉन्च करने का ऐलान किया है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस सुविधा से प्राइवेट कार मालिक सालभर टोल बूथ पार कर सकेंगे, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के.

राजा राम | Aug 10, 2025, 05:01 PM IST

1.FASTag Annual Pass की सुविधा

FASTag Annual Pass की सुविधा
1

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा की है. 15 अगस्त से देशभर के निजी वाहन मालिकों के लिए FASTag Annual Pass की सुविधा शुरू होने जा रही है. इसके जरिए एक साल तक टोल बूथ पार करने में अब अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा.
 

Advertisement

2.किसे मिलेगी सुविधा

किसे मिलेगी सुविधा
2

यह सुविधा खासतौर पर प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए होगी. कमर्शियल वाहनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. यह पास राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (National Expressway) पर ही मान्य होगा.
 

3.कीमत 3000 रुपये

कीमत 3000 रुपये
3

FASTag Annual Pass की कीमत 3000 रुपये तय की गई है. यह पास एक साल या 200 ट्रिप्स तक वैलिड रहेगा. नियम के मुताबिक, टोल प्लाजा पर एक तरफ का सफर एक ट्रिप माना जाएगा, जबकि आने-जाने को दो ट्रिप गिना जाएगा.
 

4.Rajmargyatra Mobile App

Rajmargyatra Mobile App
4

पास को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है. इसके लिए वाहन मालिकों को Rajmargyatra Mobile App या NHAI पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहां पर पहले वाहन और उसके FASTag की एलिजिबिलिटी वेरिफाई की जाएगी.

5.2 घंटे के भीतर Annual Pass एक्टिवेट हो जाएगा

2 घंटे के भीतर Annual Pass एक्टिवेट हो जाएगा
5

वेरिफिकेशन पूरा होते ही यूजर को 3000 रुपये का भुगतान करना होगा. यह भुगतान भी ऐप या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा. पेमेंट कंफर्म होने के 2 घंटे के भीतर Annual Pass एक्टिवेट हो जाएगा.

6.प्रक्रिया भी सरल

प्रक्रिया भी सरल
6

सबसे खास बात यह है कि नया पास किसी अलग डिवाइस में नहीं मिलेगा, बल्कि यह आपके मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट होगा. इससे न केवल समय बचेगा बल्कि प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी.
 

7.सफर ज्यादा सहज और तेज

सफर ज्यादा सहज और तेज
7

सरकार का मानना है कि यह पहल टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम को काफी हद तक कम करेगी. इससे ड्राइविंग का अनुभव भी बेहतर होगा और सफर ज्यादा सहज और तेज बनेगा.
 

8.समय और पैसे दोनों की बचत

समय और पैसे दोनों की बचत
8

15 अगस्त से शुरू हो रही यह योजना हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी. जो लोग अक्सर नेशनल हाईवे पर ट्रैवल करते हैं, उनके लिए यह पास समय और पैसे दोनों की बचत करेगा.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement