बिजनेस
सुमित तिवारी | Nov 29, 2025, 12:37 PM IST
1.1960

ये कहानी 1960 में टॉम और जेम्स मोनाघन द्वारा खरीदे गए एक पिज्जा स्टोर से शुरू होती है. उस समय इन्होंने 500 डॉलर में डोमिनिक्स नाम का एक पिज्जा स्टोर खऱीदा था.
2.बदला गया नाम

सब कुछ सही चल रहा था कि एक साल बाद टॉम ने जेम्स के हिस्से के बदले अपनी पुरानी कार बेच दी और स्टोर का नाम डोमिनोज पिज्जा रख दिया.
3.फास्टेस्ट डिलीवरी

कंपनी ने साफ-सफाई के साथ फास्टेस्ट डिलीवरी पर ध्यान दिया जो कि इस कंपनी की सफलता की कुंजी बनी. 1978 तक इस कंपनी का विस्तार 200 स्टोर तक हो चुका था.
4.30 मिनट में डिलीवरी

2004 में कंपनी ने '30 मिनट या मुफ़्त' अभियान शुरू किया गया, इससे कंपनी का प्रचार प्रसार भी हुआ और अब पिज्जा धीरे-धीरे हर घर तक पहुंचना शुरू हो गया था.
5.मेन्यू में परिवर्तन

डोमिनोज को जब पता चला कि भारत में लोग मसालेदार और अधिक चटपटा स्वाद पसंद करते है तो फिर समयानुसार डोमिनोज अपने मेन्यू में परिवर्तन करता गया और ऐसे डोमिनोज एक बड़ा पिज्जा ब्रांड बन गया.