डीएनए मनी
जया पाण्डेय | Nov 11, 2025, 11:07 AM IST
1.कितना अमीर है धर्मेंद्र का परिवार?

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच उनका परिवार चर्चा में आ गया है. लोग देओल फैमिली की नेट वर्थ जानना चाहते हैं. धर्मेंद्र करोड़पति हैं और उनके बेटे सनी और बॉबी देओल भी करोड़ों के मालिक हैं. लेकिन इन पिता-पुत्रों में सबसे अमीर कौन है, आगे की स्लाइड्स में जानें...
2.धर्मेंद्र की संपत्ति

89 साल के धर्मेंद्र काफी अमीर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 480 करोड़ रुपये की संपत्ति है. फिल्मों के अलावा वह अपने रेस्टोरेंट बिजनेस से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. उनके पास 100 एकड़ का एक फार्महाउस है. महाराष्ट्र में उनकी करोड़ों की संपत्ति है जिसमें लगभग 17 करोड़ रुपये की दूसरी संपत्तियां भी शामिल हैं. उन्होंने प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है.
3.हेमा मालिनी की नेटवर्थ

हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन के दौरान हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 122.19 करोड़ रुपये की नेट वर्थ घोषित की थी. हेमा मालिनी के पास जय हिंद कोऑपरेटिव सोसाइटी (मुंबई) में जमीन और पल्स हाउस, गोखले रोड (मुंबई) पर एक फ्लैट, चेन्नई में एक फ्लैट और वृंदावन के ओमेक्स सिटी में एक बंगला भी है.
4.सनी देओल की नेट वर्थ

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के पास लगभग 130 करोड़ की संपत्ति है. अपने पिता धर्मेंद्र की संपत्ति की तुलना में सनी की संपत्ति काफी कम है. वह फिल्मों से अच्छी कमाई करते हैं. उनके पास मुंबई के जुहू और मालाबार हिल में करोड़ों रुपये के आलीशान बंगले हैं. इसके अलावा पंजाब और इंग्लैंड में भी उनकी संपत्तियां हैं.
5.बॉबी देओल की नेट वर्थ

नेटवर्थ के मामले में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल से काफी पीछे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 68 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
6. ईशा देओल की नेट वर्थ

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की नेट वर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है. लेकिन पति भरत तख्तानी से अलग होने से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की संयुक्त कुल संपत्ति ₹180 करोड़ से अधिक बताई गई थी. इस आंकड़े में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति और उनके व्यवसायों में उनकी हिस्सेदारी शामिल है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से