Advertisement

बिल्लियों को खाना खिलाकर कमा डाले ₹21 लाख, शख्स का बिजनेस आइडिया देख हर कोई हैरान

चीन में नववर्ष की छुट्टियों के दौरान एक शख्स ने ऐसा बिजनेस आइडिया निकाला, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. शख्स ने 20 दिन में 1,60,000 युहान (यानी करीब 21 लाख रुपये) कमा डाले.

रईश खान | Mar 07, 2026, 12:18 AM IST

1.डोर-टू-डोर दी सर्विस

डोर-टू-डोर दी सर्विस
1

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला शंघाई शहर का है. 35 साल के हुआन कोंग पिछले नौ साल से पेट-केयर इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. वह डोर-टू-डोर उन CAT को फीडिंग सर्विस देते हैं, जिनके मालिक छुट्टियों में घर से बाहर चले जाते हैं. (AI generated images)
 

Advertisement

2.चीन में क्यों मनाया जाता है स्प्रिंग फेस्टिवल?

चीन में क्यों मनाया जाता है स्प्रिंग फेस्टिवल?
2

चीन में इस साल 17 फरवरी 2026 को स्प्रिंग फेस्टिवल मनाया गया, जो अश्व वर्ष (Year of the Horse) का प्रतीक माना जाता है. यह आमतौर पर जनवरी के अंत और फरवरी के मध्य के बीच मनाया जाता है. (AI generated images)
 

3.त्योहार की वजह से बढ़ी डिमांड

त्योहार की वजह से बढ़ी डिमांड
3

इस साल स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान जब ज्यादातर लोग अपने होमटाउन चल गए थे, तब हुआन कोंग ने चार सदस्यों की टीम बनाई और घर-घर जाकर बिल्लियों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाई. उनके खाने-पीने से लेकर घर के बाहर ठहलाने तक पूरा ख्याल रखा. इसके लिए उन्होंने कैट मालिकों से फीस वसूली. (AI generated images)
 

4.सिर्फ 15 मिनट तक देते थे सर्विस

सिर्फ 15 मिनट तक देते थे सर्विस
4

हुआन और उनकी टीम घर-घर जाकर सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक बिल्लियों की देखभाल करती थी. हर बिल्ली को वह 10 से 15 मिनट देते थे. इस दौरान वह कैट के लिटर बॉक्स क्लीन करते, खाने-पीने की व्यवस्था करते, स्वास्थ्य चेक करते और फिर अगले घर की ओर रवाना हो जाते. (AI generated images)
 

5.2,000 बिल्लियों की देखभाल

2,000 बिल्लियों की देखभाल
5

हुआन की टीम ने 20 दिन में लगभग 2,000 बिल्लियों की देखभाल की. इनमें लगभग 1,000 बिल्लियों को उन्होंने खुद संभाला. इनमें 80% ऑर्डर घर लौटने वाले लोगों थे, जबकि 10 प्रतिशत ऑर्डर कम व्यस्त समय में यात्रा करने वाले लोगों से मिले. (AI generated images)
 

6.एक बिल्ली के लिए 200 युआन तक मिले

एक बिल्ली के लिए 200 युआन तक मिले
6

हुआन ने बताया कि एक बिल्ली की देखभाल के लिए 60 से 80 युआन चार्ज किए. शंघाई के अन्य इलाकों में 100 युआन और लंबी दूरी वाले घरों के लिए 200 युआन तक वूसले गए. (AI generated images)
 

7.बिजनेस आइडिया देख हर कोई हैरान

बिजनेस आइडिया देख हर कोई हैरान
7

हुआन कोंग ने 20 दिन में 23,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 21 लाख रुपये कमाए. शख्स का यह बिजनेस आइडिया देख हर कोई हैरान है. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि इस तरह भी पैसे कमाए जा सकते हैं. (AI generated images)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement