Advertisement

क्या IRCTC के लॉग-इन से खुल जाएगा RailOne App? जानें पूरा प्रोसेस

1 मार्च से ट्रेन की टिकट बुक करने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है. रेल मंत्रालय ने IRCTC के साथ मिलकर RailOne ऐप तैयार किया है. यह ऐप आपकी ट्रेन जर्नी से जुड़े हर सवाल का वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा. टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर करने, PNR चेक करने और रनिंग स्टेटस चेक करने तक हर काम इस एक ऐप से हो जाएगा.

Kusum Lata | Feb 27, 2026, 07:34 PM IST

1.Which Apps are being replaced by RailOne

Which Apps are being replaced by RailOne
1

किन ऐप्स की जगह लेगा RailOne?

RailOne एक यूनिफाइड ऐप होगा. इसमें टिकट बुकिंग के लिए IRCTC रेल कनेक्ट ऐप, अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS ऐप, शिकायत के लिए इस्तेमाल होने वाले रेल मदद ऐप, केटरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले IRCTC eCatering Food on Track ऐप और ट्रेन ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले NTES ऐप के फीचर्स होंगे. यानी पांच ऐप्स में मिलने वाली सुविधाएं अब एक ही ऐप में मिलेंगी. फोटो- AI Generated

Advertisement

2.How to download RailOne App

How to download RailOne App
2

कैसे डाउनलोड करें RailOne App

RailOne ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर मौजूद है. iOS यूजर्स ऐप स्टोर से और एंड्रॉइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा. न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के लिए आप अपना मोबाइल नंबर डालें. आपके फोन पर OTP आएगा, इस ओटीपी से वेरिफाई करें और उसके बाद यूज़रनेम, पासवर्ड, mPIN सेट करें. इसके बाद अपनी प्रोफाइल की जानकारी भरें, नाम, जन्म की तारीख और फिर आधार नंबर ऐड करें. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपकी प्रोफाइल आधार से लिंक हो जाएगी. यहां बता दें कि टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन ज़रूरी है. फोटो- AI Generated
 

3.Can I Use my IRCTC login details to log-in in RailOne

Can I Use my IRCTC login details to log-in in RailOne
3

क्या IRCTC के लॉग-इन से चलेगा RailOne?

हां. अगर आप IRCTC या UTS ऐप इस्तेमाल करते रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन के वक्त मोबाइल नंबर डालते ही एक पॉप-अप खुल जाएगा. इसमें लिखा होगा कि आपका नंबर पहले से रजिस्टर्ड है, इसके बाद दोनों में से जिस भी ऐप पर आपका अकाउंट होगा उससे लॉग-इन करने का प्रॉम्प्ट आएगा. आप ऐप सलेक्ट करके उससे जुड़ी लॉग-इन डिटेल ऐड करें. इसके बाद आपके पास OTP आएगी, ओटीपी डालकर आप लॉग-इन कंफर्म करें. फोटो- RailOne ScreenShot

4. RailOne App Features

 RailOne App Features
4

RailOne App के फीचर्स क्या-क्या हैं?

RailOne ऐप की मदद से आप अपने ट्रेन की टिकटें बुक कर पाएंगे. इससे आप रिजर्व्ड, जनरल और प्लैटफॉर्म टिकट तीनों खरीद पाएंगे. इसके अलावा ट्रेन सर्च, PNR स्टेटस चेक, कोच पोज़िशन और ट्रेन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स इस ऐप में हैं. इस ऐप की मदद से आप खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे और रेल मदद के फीचर्स भी इसी ऐप में आपको मिल जाएंगे. फोटो- RailOne ScreenShot
 

5. Is IRCTC Rail Connect App Closing on 1 March

 Is IRCTC Rail Connect App Closing on 1 March
5

क्या 1 मार्च से IRCTC ऐप बंद हो जाएगा?

RailOne App के 1 मार्च से शुरू होने की खबरों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस दिन से IRCTC ऐप काम करना बंद कर देगा? इसका जवाब है- नहीं. IRCTC ऐप फिलहाल बंद नहीं होगा और पहले की तरह की काम करता रहेगा. हालांकि, अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला UTS ऐप 1 मार्च से बंद हो रहा है. यानी 1 मार्च से आप रेगुलर ट्रेन टिकट की बुकिंग RailOne और IRCTC दोनों से कर सकेंगे. लेकिन प्लैटफॉर्म टिकट और अनारक्षित टिकट के लिए आपको RailOne ऐप डाउनलोड करना होगा.  फोटो- ANI
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement