बिजनेस
Kusum Lata | Aug 15, 2025, 10:26 AM IST
1.गलतियां होंगी, उनसे सीखें, भागें नहीं

अभिषेक वालिया लिखते हैं कि जब आप इनवेस्ट करने निकलेंगे तो आप गलतियां करेंगे. बहुत गलतियां करेंगे. यहां तक कि देश के सबसे सफल इन्वेस्टर रहे राकेश झुनझुनवाला भी गलतियां करते थे. लेकिन गलतियों की वजह से वो रुके नहीं. गलतियां इन्वेस्टमेंट का हिस्सा हैं. उनसे सीखें और आगे बढ़ें.
2.वेल्थ बिल्ड करना है तो इनवेस्ट करना होगा

मान लीजिए कि आपने साल 2013 में 5 लाख सेव किए और उसे सेविंग्स अकाउंट में रखा और उस पर केवल 4 प्रतिशत इंटरेस्ट मिला. आज आपके पैसे बढ़कर करीब 6.8 लाख रुपये होते. लेकिन अगर आपने उनक पैसों को निफ्टी 50 में लगाया होता तो वो बढ़कर 14 लाख तक हो गए होते. निवेश आपके पैसों को कई गुना ज्यादा बढ़ा सकता सकता है.
3.पैनिक में आकर बिकवाली न करें

अभिषेक वालिया लिखते हैं कि ये सुनने में अच्छा लगता है कि सस्ते में लो, कीमत बढ़ने पर बेच दो. लेकिन जब शेयर बाज़ार क्रैश होता है तो डर बैठ जाता है. साल 2008 के रिसीशन में कई लोगों ने पैनिक में अपने स्टॉक्स बेच दिए. बाद में जब मार्केट चढ़ा तो उन्हें इसका पछतावा हुआ होगा. साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान मार्केट क्रैश हुआ, जिन लोगों ने पैनिक में बेचा होगा, उन्हें स्टॉक मार्केट की सबसे तेज़ रिकवरी का फायदा नहीं मिल पाया.
4.आपका कॉन्फिडेंस बार-बार डगमगाएगा

जब आपका पोर्टफोलियो अच्छा चलेगा तो आपको खुद को बादशाह समझेंगे लेकिन जब पोर्टफोलियो डूबेगा तब आप हर चीज़ को लेकर संशय में रहेंगे. ये हर इनवेस्टर के साथ होता है.
5.इनवेस्टर को हिस्ट्री और साइकोलॉजी ज़रूर पढ़नी चाहिए

स्टॉक मार्केट के साइकल खुद को रिपीट करते हैं क्योंकि इंसानों का बिहेवियर एक जैसा ही होता है. चाहे 1992 का हर्षद मेहता स्कैम हो, या 2000 का आईटी बबल बर्स्ट या फिर 2008 का रिसीशन और 2020 का पैनडेमिक, हर बार इनवेस्टर्स का एक जैसा रिएक्शन देखने को मिला. जिन लोगों ने मार्केट का इतिहास पढ़ा था वो बेहतर प्रिपेयर्ड थे.
6.बाज़ार की अस्थिरता से आप बच नहीं सकते

बाजार और स्टॉक्स का अस्थिर होना आम है. आप इससे बच नहीं सकते. बजाज फाइनेंस का स्टॉक 2008 में 70 रुपये का था साल 2023 आते-आते वह 7000 का हो गया. लेकिन इस दौरान उसने कुछ बहुत खतरनाक गिरावट भी देखी. इसी तरह कुछ स्टॉक्स गिरते हैं और रिकवर ही नहीं कर पाते. आप इस अस्थिरता को कैसे हैंडल करते हैं उससे आपकी सफलता डिफाइन होती है.
7.अस्थिरता को हैडल करना बहुत मुश्किल है

जब बाज़ार गिरता है तो तेज़ी से गिरने वाले स्टॉक्स को पकड़े रहना आसान नहीं होता है. खासकर तब जब कम समय में आपका पोर्टफोलियो लाखों रुपये नीचे गिर जाए. उस वक्त खुद को शांत बनाए रखना आपकी असली परीक्षा है.
8.पोर्टफोलियो गिरने का दर्द किसो को समझा नहीं सकते

मान लीजिए कि आपने स्टॉक मार्केट में 10 लाख रुपये लगाए. कुछ हफ्तों में वह गिरकर 7 लाख हो गया. अब जो आप महसूस करेंगे वो किसी को भी बता पाना बेहद मुश्किल है. कोई भी ये तभी समझ सकता है जब वो इस तकलीफ से गुज़रा हो.
9.आपके फाइनेंसेस आपकी इनवेस्टमेंट से ज्यादा ज़रूरी हैं

इन्वेस्ट करना शुरू करने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपके पास एक इमरजेंसी फंड है, आपके ऊपर कोई लोन नहीं है और आप आर्थिक रूप से स्थिर हैं. ऐसा नहीं होने पर पर इमरजेंसी आने पर आपको गलत वक्त पर अपना इनवेस्टमेंट बेचना पड़ सकता है. जैसे मान लो नौकरी चली गई और इमरजेंसी की कोई तैयारी न हो, तब अपना खर्च चलाने के लिए आपको अपने स्टॉक्स बेचने पड़ सकते हैं. हो सकता है कि उस वक्त मार्केट की हालत ठीक न हो तो आपको कम कीमत में अपना स्टॉक बेचना पड़ेगा.
10.निवेश में उम्मीद और डर होनों का होना बेहद ज़रूरी है

एक अच्छा इनवेस्टर ने के लिए जरूरी है कि आपके अंदर आशा और निराशा दोनों हो. जब बाज़ार गिर रहा हो तो उम्मीद न छोड़े और जब बाज़ार चढ़ रहा हो तो उसके गिरने के लिए तैयार रहे.