बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 29, 2026, 11:00 PM IST
1.कभी की थी 6500 की नौकरी

दिल्ली के रहने वाले योगेश शर्मा मुंबई चले गए थे और वहां साल 2007 में सिर्फ 6500 रुपये का नौकरी की थी. भले ही योगेश ने अपने करियर की शुरुआत छोटी नौकरी की हो, लेकिन उन्होंने सपने हमेशा बड़े ही देखे. उन्हें कुछ बड़े करना का सपना था और उन्होंने उसके लिए संघर्ष किया और आज उनके सफलता भी मिल गई है.
2.10 लाख रुपये में शुरू किया था बिजनेस

योगेश शर्मा ने नौकरी करने के साथ-साथ साल 2010 में मुंबई में ही 20 सीटों वाला एक छोटा कैफे खोला. हालांकि, कैफे के लिए उन्होंने पिता से 10 लाख रुपये लिए थे और अपने बिजनेस में लगाए थे. योगेश ने कैफे चलाने के साथ-साथ नौकरी भी की.
3.फिर लौट आए दिल्ली

मुंबई में 20 सीटों वाला कैफे खोलने के बाद योगेश शर्मा दिल्ली वापसी लौट आए. साल 2011 में योगेश ने दिल्ली में ही 70 सीटों एक रेस्तरां शुरू किया. फिर उन्होंने दिल्ली के लक्ष्मी नगर के एक मॉल में आउटलेट शुरू की और देखते ही देखते दो अन्य मॉल्स में भी आउटलेट खुल गई. हालांकि, तीनों रेस्तरां सफल हो गए और खूब चलने लगे. उन्हें 20, 40 और 60 साथ रुपये प्रति महीने का रेवेन्यू भी मिलने लगा.
4.2021 में आया टर्निंग पॉइंट

योगेश शर्मा की लाइफ 2021 में पूरी तरह बदल गई. उन्होंने साल 2021 में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ मिलकर कारीगरी ब्रांड की नींव रखी. इस ब्रांड के लिए योगेश ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. इसका पहला ब्रांड नोएडा में शुरू किया था. उसके बाद दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बेंगलुरु, इंदौर और छत्तीसगढ़ जैसे शहरों में कुल 12 आउटलेट्स भी खोल दिए.
5.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

योगेश शर्मा ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया है. उन्होंने जरूरत पड़ने पर बिजनेस के साथ-साथ नौकरी भी की. कहते हैं न कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती... रिपोर्ट्स के अनुसार, योगेश की कारीगरी का सालाना टर्नओवर 80 करोड़ रुपये पहुंच गया है.