बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 20, 2026, 11:47 PM IST
1.माता-पिता की वजह से ठुकराया ऑफर

पंजाब के लुधियाना की रहने वाली वंशिका मित्तल ने 18 साल की उम्र में कॉलेज छोड़ दिया था. 2023 में PCM से अपना स्कूल पूरा किया और फिर पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए एडमिशन का ऑफिर भी मिल गया था. लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी लुधियाना में ही रहे, जिसके चलते वंशिका ने ऑफर ठुकरा दिया.
2.फिर शुरू किया बिजनेस

साल 2024 में वंशिका ने फ्लोरियल नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया था. वंशिका बचपन से अपनी दादी को क्रोशिया करते हुए देखते हुए आ रहा थीं. फिर उनके दिमाग में आइडिया आया और उनके दोस्त ने वंशिका से एक गुलदस्ता बनाने के लिए कहा. उस गुलदस्ते को वंशिका ने करीब 800 रुपये में बेचा था.
3.18 साल की उम्र में बिजनेस के लिए छोड़ा कॉलेज

वंशिका ने साल 2023 में लुधियाना के श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीबीए प्रोग्राम में एडमिशन ले लिया था. हालांकि पढ़ाई करते करते उन्होंने बिजनेस की सोची. लेकिन अपने कारोबार की वजह से पढ़ाई और बिजनेस पर ध्यान नहीं लगा पा रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने कॉलेड छोड़ दिया और फिर पूरी तरह बिजनेस पर ध्यान देनी लगी.
4.क्या है फ्लोरियल स्टार्टअप?

वंशिका मित्तल की कंपनी फ्लोरियल एक गिफ्टिंग ब्रांड हैं. फ्लोरियल का लुधियाना में काफी नाम है और खूब चलता भी है. इसमें क्रोशिया फूलों के गुलदस्ते और हाथ से बने गिफ्ट प्रोडक्ट बनते हैं और बिकते हैं. वंशिका ने अपने ब्रांड के लिए वेबसाइट भी बनाई हुई है, जहां से लोग उनके प्रोडक्ट खरीद सकते हैं और साथ ही ब्लिंकिट पर भी उनके प्रोडक्ट मिलते हैं.
5.सिर्फ दो साल में बनाया करोड़ों का साम्राज्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, वंशिका के फ्लोरियल ब्रांड की सालाना टर्नओवर 5.28 करोड़ रुपये है. ये टर्नओवर वंशिका ने सिर्फ दो साल के अंदर किया है और उनकी बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है. हालांकि बिजनेस सेट होने के बाद वंशिका ने डिस्टेंस एजुकेशन मोड में बीबीए में एडमिशन ले लिया और अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू कर दी है.