बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Jun 03, 2026, 07:43 PM IST
1.8वीं फेल बना करोड़पति

लुधियाना के रहने वाल त्रिशनीत अरोड़ा को बचपन से ही गेम, कैप्म्यूटर और टेक्नोलॉजी में काफी शौक था. वो कैप्म्यूटर में इतनी घुस गए थे कि उनके पास और से सब्जेक्ट्स के लिए समय ही नहीं था. इसी वजह से वो 8वीं क्लास पास नहीं कर पाए. उसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में अपना कारोबार किया और 23 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे.
2.19 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस

त्रिशनीत अरोड़ा ने साल 2013 में सिर्फ 19 साल की उम्र में TAC Security की नींव रखी थी. इस कंपनी की टेक्नोलॉजी और सेवाएं साइबर सुरक्षा देती है. इस कंपनी ने सिर्फ भारत ही नहीं देश के बाहर भी अपनी पहचान बनाई है. ये कंपनी 500 से ज्यादा कंपनियों को दुनिया भर की सरकारी एजेंसियों को डेटा सुरक्षा सेवाएं की सेवाएं देती है.
3.पंजाब और गुजरात सरकारों के साथ किया है काम

त्रिशनीत अरोड़ा की TAC Security ने गुजरात और पंजाब की सरकारों के साथ भी काम किया है. उन्होंने IT सलाहकार के रूप में किया है. इतना ही नहीं, इस कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के लिए भी काम किया है.
4.AI की मदद से बनाया करोड़ों का बिजनेस

त्रिशनीत अरोड़ा की TAC Security कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके अन्य कंपनियों के सिस्टम की कमजोरियों का पता लगाती है और उसे सही करने में मदद करती है. इस कंपनी ने सीबीआई (CBI) के साथ भी काम किया हुआ है.
5.आज बनाया करोड़ों का बिजनेस

त्रिशनीत अरोड़ा ने 19 साल की उम्र में कारोबार किया और फिर चार साल बाद यानी 23 साल की उम्र में उसे करोड़ों का साम्राज्य बना दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, त्रिशनीत की कंपनी का रेवेन्यू 136 करोड़ रुपये पहुंच गया है.