Advertisement

खेलने-कूदने की उम्र में शुरू किया था बिजनेस, 13 साल की उम्र में बना दी 100 करोड़ की कंपनी

ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जो खेलने-कूदने की उम्र में बिजनेस या कमाने का सोचते होंगे. लेकिन आज हम एक ऐसे 13 साल बच्चे की कहानी लेकर आए हैं, जिसने खेलने-कूदने की उम्र में बिजनेस किया और उसे करोड़ा का कारोबार भी बना दिया है. आप भी इस बच्चे की कहानी से सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Apr 11, 2026, 09:49 PM IST

1.13 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस

13 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस
1

मुंबई के रहने वाले तिलक मेहता ने सिर्फ 13 साल की उम्र में बिजनेस शुरू कर दिया था. उन्होंने खेलने-कूदने की उम्र में कारोबार किया और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की. क्योंकि जहां इस उम्र में बच्चे स्कूल की पढ़ाई के बाद खेलना पंसद करते हैं, वहीं तिलक ने कारोबार किया और करोड़ों का साम्राज्य बना दिया. 
 

Advertisement

2.इस आइडिया से शुरू किया बिजनेस

इस आइडिया से शुरू किया बिजनेस
2

तिलक मेहनत छुट्टियों में अपने चाचा के घर गए थे, छुट्टियों के बाद उनके एग्जाम होने वाले थे. इसी वजह से वो अपने साथ किताबे भी ले गए थे. लेकि लौटते वक्त वो अपने चाचा के घर पर ही किताबे भूल गए. लेकिन उन्हें उसी दिन कोई सस्ता और तेज विकल्प नहीं मिल सका, जिसके बाद उन्हें सेम-डे डिलीवरी सर्विस का आइडिया आया था. 
 

3.किस नाम से शुरू की कंपनी?

किस नाम से शुरू की कंपनी?
3

तिलक मेहनत ने सेम-डे डिलीवरी के रूप में पेपर एंड पार्सल (Paper N Parcels) नाम से अपनी कंपनी शुरू किया. इस बिजनेस के लिए उन्होंने अपने पिता से 25,000 रुपये लिए थे. उन्होंने अपने आइडिया से मुंबई के लोगों की एक बड़ी दिक्कत को सॉल्व कर दिया. 
 

4.क्या है कंपनी का काम?

क्या है कंपनी का काम?
4

तिलक मेहता की पेपेर एंड पार्सल 3 किलो तक का पार्सल डोर टू डोर और डिलीवरी की सुविधा देते हैं. उनकी कंपनी में डिलीवरी चार्ज काफी हद तक किफायती है, जिससे लोगों उनकी कंपनी का उपयोग कर रहे हैं. उनकी कंपनी में 200 से अधिक सीधे कर्मचारी और 300 से ज्यादा डिब्बेवाले काम कर रहे हैं. 
 

5.आज बना दी करोड़ों की कंपनी

आज बना दी करोड़ों की कंपनी
5

तिलक मेहता न खेलने-कूदने में वो कर दिया है, जो बड़े-बड़े और अनुभवी लोग नहीं कर पाए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, तिलक की कंपनी का सालाना टर्नओवर 100 करोड़ रुपये हैं, जबकि नेटवर्थ 65 करोड़ से अधिक बताई जा रही है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement