Advertisement

पिता से उधार लेकर शुरू किया अपना बिजनेस, आज बना दी 210 करोड़ की कंपनी

दुनिया में लोग बिजनेस के लिए रिस्क उठाने से कतराते है. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने अपने पिता ने पैसे उधार और जरूरत पड़ने पर अपना घर भी गिरवी रख दिया था. लेकिन आज उस शख्स के रिस्क ने उसे करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | May 09, 2026, 11:09 PM IST

1.पिता से उधार लेकर शुरू किया बिजनेस

पिता से उधार लेकर शुरू किया बिजनेस
1

चढ़ीगढ़ के रहने वाले तरुण गुप्‍ता ने पीईसी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है. तरुण ने पढ़ाई के बाद बिजनेस में हाथ आजमाया. उन्होंने क्लासिफाइड पेज से लेकर रेस्टोरेंट और इवेंट मैनेजमेंट तक काम किया. लेकिन इसमें उन्हें हाथ सिर्फ निराशा ही आई. लेकिन फिर उन्होंने अपने पिता से पैसे उधार पैसे लेकर बिजनेस स्टार्ट किया और करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. 
 

Advertisement

2.कैसे आया बिजनेस का आइडिया?

कैसे आया बिजनेस का आइडिया?
2

तरुण ने कई बिजनेस में फ्लॉप होने के बाद अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाने की सोची. उनके पिता का पोल्ट्री बिजनेस था. एक दिन तरुण होटल पर नाश्ता कर रहे थे, तभी उन्हें अंडों में स्वाद और गंध ठीक नहीं लगी. फिर उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि अंड़ों में स्वच्छता नहीं मिलती है और न ही एंटीबायोटिक के इस्‍तेमाल और फीड की क्‍वालिटी का कोई स्‍टैंडर्ड है. इसी आइडिया ने उन्होंने अपना अंड़ों का बिजनेस किया. 
 

3.कब शुरू किया अपना कारोबार?

कब शुरू किया अपना कारोबार?
3

तरुण गुप्ता ने साल 2014 में अपने पिता से 5 लाख रुपये उधार लिए थे. इससे उन्होंने एक 400 वर्ग फीट के स्टोररूम में तीन लोगों के साथ अपना कारोबार शुरू किया था. उन्होंने Henfruit Eggs नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया. इस कंपनी का मकसह सिर्फ ये था कि वो लोगों तक बिना किसी एंटीबायोटिक या हार्मोन के पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित के साथ अंडे पहुंचा सके.
 

4.घर भी रख दिया था गिरवी

घर भी रख दिया था गिरवी
4

तरुण गुप्ता ने अपने Henfruit Eggs के लिए यूरोप से महंगी एग ग्रेडिंग और टेस्टिंग मशीन मंगवाई. लेकिन तरुण के सामने फंड एक चुनौती बन रहा था. उनके पास फंड की कमी होने लगी थी, जिसके लिए उन्होंने अपना घर भी गिरवी रख दिया था. वो हर हाल में लोगों तक स्वच्छता से खिलवाड़ नहीं करना चाहते थे, जिसके के लिए उन्होंने विदेश से मशीने भी मंगवा ली. 
 

5.आज बना दिया करोड़ों का कारोबार

आज बना दिया करोड़ों का कारोबार
5

तरुण गुप्ता की कंपनी Henfruit Eggs ने अपनी क्वालिटी के दम पर 2 करोड़ से ज्यादा ग्रहाकों का दिल जीत लिया है. आज उनकी कंपनी में 300 से ज्यादा लोग काम करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, तरुण की कंपनी हेनफ्रूट एग का सालाना टर्नओवर 210 करोड़ रुपये है. हालांकि 2026-27 तक इसे 400 करोड़ पहुंचाने का उनका टारगेट भी है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement