Advertisement

नौकरी छोड़कर साइंटिस्‍ट ने शुरू किया था बिजनेस, आज बना दी 45 करोड़ की कंपनी

साइंटिस्‍ट बनने के लिए न जाने लोग क्या-क्या करते हैं और अपनी जीवन पढ़ाई में ही झूक देते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहा हैं, जहां साइंटिस्‍ट ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. आप भी इस कहानी से सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | May 17, 2026, 11:18 PM IST

1.नौकरी छोड़कर साइंटिस्‍ट ने शुरू किया था बिजनेस

नौकरी छोड़कर साइंटिस्‍ट ने शुरू किया था बिजनेस
1

बेंगलुरु के रहने वाले शिखर सिंह और निधि सिंह ने अपनी सेटल नौकरी को छोड़कर बिजनेस करने का प्लान किया था. शिखर बायोकॉन में एक प्रमुख्य साइंटिस्‍ट थे. शिखर और निधि की मुलाकात बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक की पढ़ाई के दौरान हुई थी. निधि भी अच्छी खासी नौकरी कर रही थीं. लेकिन दोनों ने साल 2016 में नौकरी छोड़ दी और अपना कारोबार शुरू किया.
 

Advertisement

2.ऐसे आया बिजनेस का आइडिया

ऐसे आया बिजनेस का आइडिया
2

शिखर और निधि दोनों ने ही नौकरियां छोड़ दी थी और फिर अपना बिजनेस शुरू किया. दोनों ने अपना शानदार करियर छोड़कर समोसे बेचने का प्लान बनाया. लेकिन ये प्लान उनके करीबी लोगों को नहीं पसंद आया और उन लोगों ने दोनों की रोकने की खूब कोशिश. लेकिन शिखर और निधि दोनों ही पक्का इरादा कर चुके थे. उन्होंने देखा कि समोसा ज्यादातर लोगों का पसंदीदा स्नैक्स है, लेकिन मार्केट में कोई बड़ा ब्रांड नहीं है. 
 

3.कब रखी कंपनी की नींव?

कब रखी कंपनी की नींव?
3

शिखर ने समोसा बेचने के लिए 2016 में नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि वो पूरी तरह इसपर ही फोकस करना चाहते थे. साइंस बैकग्राउंड से होने की वजह से कपल ने समोसे को रेसिपि नहीं बल्कि विज्ञान की तरह देखा. उन्होंने समोसा किंग (Samosa Singh) नाम से कंपनी की नींव रखी. दोनों ने बायोटेक स्किल्स का उपयोग करके स्पेशल रोलर्स और तकनीक बनाई, जिससे मैदे का ग्लूटेन बॉड्स टूट जाता था. इस नई तरह से समोसा तैयार होने के 6 घंटे के बाद तक कुरकुरा रहता था. 
 

4.बिजनेस के लिए बेचना पड़ा था अपना घर

बिजनेस के लिए बेचना पड़ा था अपना घर
4

रिपोर्ट्स के अुसार, शिखर और निधि को समोसा सिंह के लिए फंडिंग नहीं मिल पा रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपना घर भी बेच दिया था. एक कहावत है ना कि जिसे शिद्दत से चाहो, उसे पूरी कायनात मिलाने लग जाती है... फिर क्या था शिखर और निधि का समोसा सिंह मार्केट में अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहा. अब एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइंस, कॉर्पोरेट ऑफिस और कैफे समोसा सिंह के ग्राहकों में शामिल हो गए हैं. 
 

5.आज बना दिया करोड़ों का बिजनेस

आज बना दिया करोड़ों का बिजनेस
5

शिखर सिंह और निधि सिंह की समोसा सिंह स्टार्टअप 8 से ज्यादा शहरों में फैल गया है. समोसा सिंह रोजाना करीब 50,000 समोसे बेच रहा है. इस कंपनी के मेन्यू में तमाम चीजे शामिल हो चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, समोसा सिंह का सालाना टर्नओवर 45 करोड़ रुपये है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement