Advertisement

नहीं मिला लोन तो आया बिजनेस का आइडिया, आज बना दी 179 करोड़ की कंपनी

अगर किस्मत साथ हो, तो बिजनेस का आइडिया कहीं न कहीं से मिल ही जाता है. आज हम एक ऐसी ही कहानी लेकर आए हैं, जहां एक महिला को घर बनाने के लिए बैंक ने लोन देने से मना कर दिया था और उन्होंने इससे आइडिया लेकर अपना बिजनेस बनाया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | Apr 25, 2026, 11:48 PM IST

1.बैंक ने लोन देने से किया था मान

बैंक ने लोन देने से किया था मान
1

मुंबई की रहने वाली सारिका शेट्टी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीकॉम और फिर सैन फ्रांसिस्‍को से एमबीए किया हुआ है. हालांकि पढ़ाई के बाद उन्होंने अच्छी सैलरी पर नौकरी भी की है. लेकिन जब वो अपने घर बनाने के लिए बैंक से लोन लेने गईं, तो उन्हें बैंक ने मना कर दिया. इससे उन्हें एक आइडिया आया और उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया था.
 

Advertisement

2.मोटी सैलरी की नौकरी के बाद भी नहीं मिला लोन

मोटी सैलरी की नौकरी के बाद भी नहीं मिला लोन
2

सारिका शेट्टी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 2004 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नौकरी करने लगी. उन्होंने मुंबई में हजार करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां बेचने में अहम भुमिका निभाई है.उनकी सैलरी भी काफी अच्छी थी और उनका एक घर बनाने का सपना था. लेकिन जब वो लोन के लिए बैंक गईं, तो तगड़ा रेंट पेमेंट रिकॉर्ड देखने के बाद भी बैंक ने लोन लेने से मना कर दिया. 
 

3.इस आइडिया से शुरू किया बिजनेस

इस आइडिया से शुरू किया बिजनेस
3

जब सारिका को बैंक ने लोन देने से मना किया, तो उनके मन में कई सवाल उठे. इन्हीं सवालों की वजह से उन्होंने बिजनेस शुरू किया. सारिका ने अपनी रिसर्च में देखा कि मीडियम और अपर-मीडियम क्‍लास के करोड़ों लोग किराए के घर पर रहते हैं और अपनी सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा किराए में देते हैं. सिर्फ किराएदारों के लिए ही नहीं, बल्कि मकान मालिकों के लिए भी ट्रस्ट डेफिसिट पर काम किया. 
 

4.कब शुरू किया बिजनेस?

कब शुरू किया बिजनेस?
4

सारिका ने साल 2022 में RentenPe नाम से कंपनी की नींव रखी. ये रेंट स्कोर जैसा कॉन्सेप्ट था. इसमें किराएदार के पेमेंट को Discipline का नजर रखता है. इससे किराए के लायबिलिटी को फाइनेंशियल एसेट में बदल रहा है. इस प्लेटफॉर्म ने मकान मालिकों के लिए वेरिफिकेशन और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी है. इस कंपनी के जरिए लोग आसानी से रेंट पर सामान ले सकते हैं और ये महंगे सामान बिना खरीदे किराए पर भी उपलब्ध करवाती है. RentenPe कंपनी बिना खरीदे सामान इस्तेमाल करने का स्मार्ट तरीका दे रही है. 
 

5.4 साल में बना दो करोड़ों की कंपनी

4 साल में बना दो करोड़ों की कंपनी
5

रिपोर्ट्स के अनुसार, सारिका शेट्टी की कंपनी RentenPe की वैल्यूएशन करीब 179 करोड़ रुपये है. वहीं रिपोर्ट की माने तो, सारिका की कुल नेटवर्थ 32.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.   
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement