बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Dec 03, 2025, 10:17 PM IST
1.उधार लेकर शुरू किया बिजनेस

अंबाला के रहने वाले संजीव जुनेजा ने सिर्फ 2000 रुपये उधार लेकर अपना बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने अपनी मां से 2000 रुपये उधार लिया और अपना कारोबार शुरू कर दिया, जो आज भारत की पहचान बन गया है.
2.पिता के निधन बाद अपने कंधों पर ली पूरी जिम्मेदारी

संजीव जुनेजा के पिता साल 1999 में दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिसके उनपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी हो गई. हालांकि उनके पिता आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, जिससे संजीव ने भी आयुर्वेदिक दवाओं का काम सीखा. लेकिन अपने पिता के निधन के बाद वो खुद का कारोबार करना चाहते थे. तभी उन्होंने मां से पैसे उधार लिया था.
3.SBS ग्रुप की रखी नींव

संजीव जुनेजा ने SBS ग्रुप ऑफ कंपनीज की स्थापना की और साथ ही रॉयल कैप्सूल भी लॉन्च किया था. हालांकि उन्होंने इसके साथ साथ केश किंग हेयर ऑयल भी मार्केट में उतार दिया था. उन्होंने अपना ध्यान सिर्फ केश किंग हेयर ऑयल पर रखा. उन्हें बहुत अच्छे से पता था कि अगर उत्पाद अच्छा रहा, तो लोग खुद इसे खरीदेंगे.
4.नई रणनीति से संजीव ने मार्केट पर किया कब्जा

संजीव जुनेजा ने रिटेन मार्केट में प्रवेश के बजाय अलग मार्केटिंग रणनीति अपनाई. उन्होंने केश किंग को सीधा मेडिकल स्टोर से बेचना शुरू किया. ये आईडिया उनके बहुत काम आया और देखते ही देखते उनका केश किंग पूरे भारत में बिकने लगा. हालांकि अच्छा खासा मुनाफा कमाने के बाद वो रिटेन मार्केट में चले गए थे.
5.बनाया करोड़ों का साम्राज्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीन जुनेजा ने अपनी कंपनी को करोड़ों तक पहुंचा दिया है. उनकी कंपनी का टर्नओवर 16 सौ करोड़ रुपये है. उन्होंने सिर्फ 2000 रुपये से शुरुआत की थी और आज उनका टर्नओवर गिन्ना भी आसान नहीं है. आप इस कहानी से सीख ले सकते हैं कि अगर आप कुछ ठान लेते हैं, तो उससे पूरा करके ही मानते हैं.