Advertisement

नौकरी छोड़कर लिया बिजनेस का रिस्क, आज बना डाली 50000 करोड़ की कंपनी

दुनिया में बहुत कम लोग बिजनेस करते हैं. अक्सर लोग अपनी पढ़ाई-लिखाई के बाद नौकरी की तलाश में लग जाते हैं. लेकिन आज एक ऐसे शख्स की कहानी बताने वाले हैं, जिसने अपनी अच्छी खासी नौकरी को लात मार बिजनेस का रिस्क लिया था. आज उसी शख्स ने करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | May 27, 2026, 11:55 PM IST

1.नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस

नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस
1

नई दिल्ली के रहने वाले संजीव बिखचंदानी ने आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की है. अपनी पढ़ाई पूरे करने के बाद संजीव ने नौकरी की है. इस दौरान उन्होंने सुरभि से शादी भी रचाई, जो उनके कॉलेज में ही पढ़ती थीं. लेकिन संजीव के मन में बिजनेस की सोच थी, जिसके लिए उन्होंने एक साल बाद नौकरी छोड़कर बिजनेस स्टार्ट करने का फैसला ले लिया. 
 

Advertisement

2.कब रखी कंपनी की नींव?

कब रखी कंपनी की नींव?
2

संजीव बिखचंदानी ने एक साल बाद नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस स्टार्ट किया. उन्होंने साल 1990 में इन्फो एज इंडिया कंपनी की नींव रखी. शुरुआज में संजीव ने सेकेंड हैंड कम्प्यूटर तक का इस्तेमाल किया है. ये एक भारतीय इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी है और इसके अंडर कई कंपनियां चलती हैं. 
 

3.संजीव ने लगातार लॉन्च किए नए बिजनेस

संजीव ने लगातार लॉन्च किए नए बिजनेस
3

संजीव बिखचंदानी ने सिर्फ इन्फो एज इंडिया तक नहीं रहे. इस कंपनी के बाद उन्होंने 1997 में Naukri.com लॉन्च की. फिर उन्होंने 2004 में jeevasathi.com वेबसाइट लॉन्च किया. उसके बाद संजीव ने 2008 में shiksha.com लॉन्च किया था. इतना ही नहीं, संजीव ने रियल स्टेट सेक्टर में भी हाथ आजमाया और 99acres.com लॉन्च किया था. 
 

4.कई कंपनियों में किया निवेश

कई कंपनियों में किया निवेश
4

संजीव बिखचंदानी ने सिर्फ अपनी कंपनियां ही नहीं शुरू किया. उन्होंने मार्केट में पैसा भी निवेश किया. उन्होंने जोमैटो और पॉलिसीबाजार कंपनियों में अपना पैसा निवेश किया है, जिससे उनकी मोटी कमाई भी हुई. संजीव बिकचंदानी देश के बड़े अरबपतियों में से एक हैं. 
 

5.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य
5

संजीव बिकचंदानी कई कंपनियों के मालिक हैं और वो धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बढ़ाते रहते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव की कंपनी 50000 करोड़ की बन गई है. वहीं उनकी कुल नेटवर्थ 19000 करोड़ रुपये आंकी गई है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement