Advertisement

इंजीनियरिंग छोड़ शुरू किया जूते पॉलिश का बिजनेस, आज बना दी 5 करोड़ की कंपनी

अक्सर लोग बिजनेस में कहते हैं कि ये काम छोटा है ये काम बड़ा है. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने दुनिया को बताया कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है. अगर आपके पास बढ़िया आइडिया है, तो आप कोई भी बिजनेस बेझिझक कर सकते हैं. आज उस शख्स ने जूते पॉलिश करके करोड़ों की कंपनी बना दी है.

मोहम्मद साबिर | Jun 01, 2026, 10:14 PM IST

1.इंजीनियरिंग छोड़ शुरू किया जूते पॉलिश का बिजनेस

इंजीनियरिंग छोड़ शुरू किया जूते पॉलिश का बिजनेस
1

मुंबई के रहने वाले संदीप गजकस ने इंजीनियर की हुई है. पंढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद संदीप अपना बिजनेस करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने इंजीनियर करियर छोड़ जूते पॉलिश करने की सोची. लेकिन इस बिजनेस के सामने उनके माता-पिता खड़े हुए थे. उन्होंने खूब समझाया और कहा कि समाज इस बिजनेस को लेकर क्या कहेगी. लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वो अपना बिजनेस करके ही दम लेंगे. 
 

Advertisement

2.दोस्तों से की शुरुआत

दोस्तों से की शुरुआत
2

शुरुआत में संदीप ने अपने दोस्तों से पुराने और गंदे जूते लिए. उसके बाद उन्होंने खुद उन्हें धोकर, सफाई और मरम्मत करेक बिल्कुल नया बनाकर लौटा दिया. फिर दोस्तों ने भी जूते देखकर अच्छा रिस्पोंस दिया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें इस बिजनेस में आगे बढ़ने में मदद भी मिली. 
 

3.संदीप ने कब रखी कंपनी की नींव?

संदीप ने कब रखी कंपनी की नींव?
3

संदीप ने सल 2003 में 1200 रुपये की पूंजी से अपना बिजनेस शुरू किया. उन्होंने The Shoe Laundry नाम से कंपनी स्टार्ट की. उन्होंने 2012 तक 30000 जूतों की सफाई की है और अब तक 60000 से ज्यादा जूते रिपेयर कर चुके हैं. साल 2009 में संदीप अपने 16 कारीगरों के साथ मिलकर 80-90 जूतों की रोजाना मरम्मत की है. फिर धीरे-धीरे उनका बिजनेस फैस गया. 
 

4.विदेश में भी पहुंचा दिया कारोबार

विदेश में भी पहुंचा दिया कारोबार
4

The Shoes Laundry अब Shoe Vival नाम से अपनी फ्रेंचाइजी बेचती है. इस कंपनी की फ्रेंचाइजियां भारत के पुणे और गोरखपुर जैसे शहरों में मौजूद है. इसके अलावा विदेश तक उनकी कंपनी पहुंच गई है. द शू लॉन्ड्री केन्या, नेपाल और भूटान में है. 
 

5.आज बनाया करोड़ों का बिजनेस

आज बनाया करोड़ों का बिजनेस
5

संदीप गजकस ने दुनिया का मुंह बंद कर दिया, जो लोग उनके कारोबार को बकवास और छोटा बता रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, द शू लॉन्ड्री का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये पहुंच गया है. आज उनकी कंपनी की फ्रेंजाइजी 6 से 10 लाख रुपये में बिकती है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement