बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 17, 2026, 04:44 PM IST
1.50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

गुरुग्राम के रहने वाले साकेत सौरभ ने NIFT दिल्ली से ग्रेजुएशन की हुई है. उसके बाद साकेत बतौर प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर फ्लिक्सस्टॉक कंपनी के साथ जुड़ गए. उनकी सालाना सैलरी करीब 52 लाख रुपये थे. लेकिन साकेत ने अपने बिजनेस के लिए नौकरी को त्याग दिया था.
2.बहन-जीजा के साथ खोला कैफे

साकेत सौरभ ने अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर एक बैम्बू कैफे खोला. इस कैफे में अलग-अलग तरह के फूड मिलते थे. लेकिन इस कैफे में सबसे ज्यादा मोमोज ही बिकते थे. फिर साकेत ने मोमज पर ही फोकस किया और उसे आगे बढ़ाने का सोचा.
3.हर दिन कमाने लगे 12000 रुपये

साकेर सौरभ ने मोमोज बेचकर हर रोज 12000 रुपये की सेल करने लगे. हालांकि उनके स्टॉल पर कई ऑफिस कर्मचारी आते थे, तो मोमो कोर्ट खोलना चाहते थे. इस तरह साकेत का फ्रेंचाइजी बिजनेस चल पड़ा.
4.कंपनी को इस नाम से किया रेजिस्टर

साकेत सौरभ ने आधिकारिक तौर पर साल 2024 में द मोमज माफिया नाम से अपनी कंपनी को रेजिस्टर करवा लिया था. उनके साथ उनके 5 पार्टनर भी थे, जिनका नाम कता कुमारी, गौतम, सूर्य प्रकाश और शुभम ठाकुर हैं.
5.2.5 साल में बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

साकेत सौरभ ने अपने बिजनेस में काफी मेहनत की और कई बार उन्होंने चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी. द मोमोज माफिया के पास अब करीब 40 कार्ट, 20 छोटे आउटलेट और दो रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, साकेत ने सिर्प 2.5 साल में ही 5 करोड़ की कमाई कर ली है.