बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Feb 05, 2026, 07:46 PM IST
1.22 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस

उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले सागर गुप्ता ने सिर्फ 22 साल की उम्र में अपना बिजनेश शुरू किया था. उन्होंने बीकॉम करने के 1 साल बाद अपने पिता के साथ कारोबार की नींव रखी थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद सागर ने मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस करने का मन बनाया.
2.कब रखी अपने बिजनेस की नींव?

सागर गुप्ता ने साल 2019 में नोएडा जैसे शहर में अपनी कंपनी इक्का इलेक्ट्रॉनिक्स की नींव रखी. सागर को सबसे बड़ा फायदा उनके पिता से हुआ. उन्होंने अपने पिता की मदद से कॉन्ट्रैक्ट बनाए, जिसके बाद उन्होंने सैमसंग, तोशिबा और सोनी जैसे ब्रैंड्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग करना शुरू किया.
3.सागर ने पूरी दुनिया में बनाई अपनी पकड़

सागर गुप्ता के लिए उनका बिजनेस खड़ा करना काफी मुश्किल रहा है. लेकिन उनकी मेहनत और लगन से चंद सालों में ही कारोबार को आसमान तक पहुंचा दिया. अब सागर विदेशी कंपनियों के लिए अपना माल इम्पोर्ट करते हैं. इस समय वो करीब 100 से अधिक विदेशी कंपनियों के लिए एलसीडी टीवी, एलईडी टीवी और हाई-एंड टीवी बनाते हैं.
4.रोजाना बनती है 300 से ज्यादा टीवी

सागर गुप्ता की कंपनी इक्का इलेक्ट्रॉनिक्स में रोजाना 3000 से अधिक टीवी बनती हैं. यानी एक महीने में करीब 1 लाख टीवी बनती है और भारत समेत कई विदेशी कंपनियों तक सभी जगह उनका बोलबाला है. सागर ने सिर्फ 26 साल की उम्र में बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया है.
5.आज बना दी करोड़ों की कंपनी

सागर गुप्ता ने सिर्फ 22 साल की उम्र में बिजेनस की शुरुआत की थी और चार साल बाद यानी 26 साल की उम्र में करोड़ों का साम्राज्य बना दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कंपनी आज 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है.