बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 04, 2026, 11:33 PM IST
1.17 साल की उम्र में छोड़ा कॉलेज

ओडिशा के बिसम कटक के रहने वाले रितेश अग्रवाल ने सिर्फ 17 साल की उम्र में ही अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी. उनका टेक्नोलॉजी काफी दिल लगता था, जिसके के लिए वो कारोबार करना चाहते थे. हालांकि फिर 19 साल की उम् में उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.
2.19 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस

साल 2013 में रितेश अग्रवाल ने 19 साल की उम्र में अपना बिजनेस स्टार्ट किया था. उन्होंने ओरावेल स्टेज लॉन्च किया था. ये प्लेटफॉर्म यात्रियों को भारत में किफायती एकमोडेशन से जोड़ता है. लेकिन वो यहां नहीं रुके और उन्होंने इससे उन्होंने अपने स्टार्टअप को री-ब्रांड किया.
3.2015 में बदली पूरी तरह किस्मत

रितेश अग्रवाल ने साल 2015 में अपने बिजनेस को OYO रूम्स में तब्दील कर दिया. उन्होंने किफायती कमरे के साथ-साथ क्वॉलिटी और कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस किया. आज पूरे भारत में ओयो होटल्स में किफायती कीमत पर रूम मिलते हैं.
4.विदेश में भी फैला बिजनेस

रितेश अग्रवाल का ओयो होटल्स ने सिर्फ भारत पर ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी पकड़ बना ली है. ओयो होटल्स साउथ एशिया, यूरोप, और अमेरिका तक फैल गया है.
5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

रितेश अग्रवाल ने सिर्फ 17 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और बिजनेसा का रिस्क लिया था. इन सब के लिए रितेश का काफी संघर्ष भी करना पड़ा होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, रितेश अग्रवाल के ओयो होटल्स की वैल्यूएशन 14000 से 18000 करोड़ तक पहुंच गई है.