बिजनेस
रईश खान | Dec 09, 2025, 12:05 AM IST
1.रिया चक्रवर्ती का 'Chapter 2 Drip' ब्रांड

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती कौन नहीं जानता. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था.
2.सुशांत सिंह की मौत के बाद विवादों में रहीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को कई विवादों का सामना करना पड़ा था. उनको सुशांत सिंह के सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था. लेकिन बाद में उनको इन सभी आरोपों से क्लिन चिट मिल गई थी.
3.MTV के रियलिटी शो से करियर किया शुरू

1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु, कर्नाटक में जन्मी रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत MTV के रियलिटी शो "टीवीएस स्कूटी तीन दीव" से की थी. इसके बाद फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.
4.इन फिल्मों में किया काम

इसके बाद सोनाली केबल (2014), बैंक चोर (2017), हाफ गर्लफ्रेंड (2017), डोबारा: सी योर एविल (2017), जलेबी (2018) और चेहरे (2021) जैसी फिल्मों में काम किया.
5.MTV रोडीज में आएंगी नजर

सुशांत सिंह मामले में विवादों से बाहर आने के बाद रिया चक्रवर्ती ने अपना करियर फिर शुरू किया है. वह एमटीवी रोडीज के नए सीजन में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी.
6.एक साल में बनी 40 करोड़ की कंपनी

इस बीच रिया ने एक कपड़ों का ब्रांड 'Chapter 2 Drip' लॉन्च किया. जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया. रिया के इस क्लॉथिंग ब्रांड के वेल्यू महज एक साल में 40 करोड़ तक पहुंच गई है.
7.2025 में ऑफलाइन खोला स्टोर

रिया ने बताया कि मिडिल क्लास को टार्गेट करते हुए उन्होंने प्रोडक्ट बनाए. उन्होंने अगस्त, 2024 में Chapter 2 Drip की ऑनलाइन शुरुआत की थी. इसके बाद जून 2025 में ऑफलाइन स्टोर खोला.
8.हर महीने होती है लाखों की कमाई

रिया की ब्रांड का यह ऑफलाइन स्टोर मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में है. जहां से उन्हें हर महीने लाखों की इनकम होती है. एक्ट्रेस के ब्रांड को सीड फंडिंग के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे, जो किशोर और आशनी बियानी ने लगाए थे.