बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Dec 05, 2025, 09:02 PM IST
1.विदेश में 25 लाख की नौकरी को मारी लात

आजमगढ़ के सगड़ी के रामनगर गांव के रहने वाले रवि सिंह ने अपनी पढ़ाई पूरे करने के बाद 2001 में जपान चले गए थे और वहां आईटी इंजीनियर में काम करने लगे. उस समय उनका पैकेज 25 लाख रुपये था. लेकिन फिर उन्होंने अपने गांव लौटकर बिजनेस की सोच रहे थे. उन्होंने फिर जैसा सोचा, वैसा ही किया. 25 लाख की नौकरी को छोड़ दिया और भारत लौट आए.
2.कब शुरू किया अपना बिजनेस?

आजमगढ़ जिले में ही रवि सिंह ने साल 2020 में मशरूम का बिजनेस शुरू किया. उन्होंने अपने 'अभी मशरूम कंपनी' नाम से कारोबार की नींव रखी थी. उन्होंने अपने कारोबार को सिर्प 3 कमरों से शुरू किया था. हालांकि साथ ही रवि को सरकारी योजनाओं का भी फायदा हुआ. फिर सिर्फ 3 सालों में उन्होंने पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश तक अपना कारोबार फैला दिया.
3.सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

रवि सिंह ने अपनी कंपनी अभी मशरूम कंपनी की शुरुआत 2020 में की थी. हालांकि उन्होंने 20 से 25 लाख रुपये अपने कारोबार में निवेश किए थे. इसके अलावा उन्होंने फिर सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाया.
4.लोगों का दिया रोजगार

रवि सिंह ने अपने इस कारोबार से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी दिया है. मशरूम की खेती के लिए उन्होंने को अपने यहां काम दिया. इस समय उनके कंपनी में 150 से अधिक लोग काम करते हैं. इस कंपनी में 25 से 30 क्विंटल मशरूम का उत्पादन होता है.
5.बनाया करोड़ों का साम्राज्य

रवि सिंह ने अपनी कंपनी अभी मशरूम से करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. मार्केट में मशरूम 250 से 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है. ऐसे में वो हर रोज 5 से 6 लाख का बिजनेस कर लेते हैं. उनकी कंपनी का टर्नओवर 25 करोड़ रुपये है. आप भी उनकी इस कहानी से सीख ले सकते हैं.