बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 16, 2026, 11:36 PM IST
1.60 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

तमिलनाडु के टिंडीवनम की रहने वाली राम्या देवनाथन ने अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी करने बाद नौकरी करने लगी थीं. उन्होंने करीब 18 साल तक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जैसी बड़ी कंपनी में बतौर डिलीवरी मैनेजर काम किया. इस कंपनी में उनका सालाना पैकेज 60 लाख रुपये था. लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि वो इतनी ज्यादा सैलरी होने के बाद भी नौकरी छोड़ देंगी. लेकिन उन्हें बिजनेस करने का सपना था, जिसके लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी.
2.सिर्फ 2 लाख रुपये में शुरू किया बिजनेस

60 लाख की नौकरी छोड़कर राम्या ने अपनी रिश्तेदार विबिशिका के साथ मिलकर 2 लाख रुपये में बिजनेस खोला. उन्होंने 2021 में मद्रास साड़ी (Madras Sarees) की नींव रखी. हालांकि, इस ब्रांड की शुरुआत उन्होंने अपने घर के पास एक छोटे कमरे से की थी. शुरुआती दौर में उनकी टीम में 4 लोग थे, जिसमें दो लड़कियां उनकी मदद करती थीं.
3.सोशल मीडिया को बनाया अपनी ताकत

राम्या देवनाथन ने अपना बिजनेस की शुरुआत सोशल मीडिया से की. क्योंकि वो सोशल मीडिया की ताकत जानती थीं. उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप से कारोबार शुरू किया. उसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अपने ब्रांड की मार्केटिंग की.
4.कितनी रुपये से होती है साड़ी की शुरुआत?

मद्रास साड़ी में आज करीब 3500 वैरायटी उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं, कंपनी की खासियत ये है कि वो करीब 70 प्रतिशत डिजाइन इन-हाउस तैयार करती है. उन्होंने कोई दुकान की जगह ऑनलाइन मॉडल पर फोकस किया है. आज मद्रास साड़ी 899 रुपये लेकर 7500 रुपये तक साड़ियां मिलती है.
5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

एक समय था जब राम्या देवनाथन की मद्रास साड़ी में दिनभर सिर्फ 10 ही ऑर्डर आते थे. लेकिन ये धीरे-धीरे 280 से अधिक ऑर्डर तक पहुंच गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, मद्रास साड़ी का सालाना टर्नओवर 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं, कंपनी ने दो करोड़ों रुपये की फंडिंग भी जुटाई है.