Advertisement

आग लगने से बर्बाद को गया था बिजनेस, लेकिन फिर बना दी 300 करोड़ की कंपनी; आप भी ले सकते हैं सीख

आज के दौर में महिलाएं भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिला रही हैं. इसी तरह आज हम एक ऐसी महिला की सच्ची कहानी लेकर आए हैं, जिसने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया. सिर्फ 300 रुपये उन्होंने 300 करोड़ का सफर तय किया है. आप भी इस कहानी से सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Dec 07, 2025, 08:42 PM IST

1. 15 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

 15 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर
1

राजस्थान की रहने वाली चिनू कला ने सिर्फ 15 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और उनके जेब में सिर्फ 300 रुपये ही पड़े थे. कई रात उन्होंने रेलने स्टेशन पर बिताई. उसके बाद वेट्रेस, रिसेप्शनिस्ट, टेलीकॉलर और डोर-टू-डोर सेल्स जैसी छोटी नौकरियां भी की. चिनू कला अपने कमाए हुए पैसे काफी देख-भाल के खर्च करती थी. लेकिन उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा.
 

Advertisement

2.Gladrags Mrs India से आया आईडिया

Gladrags Mrs India से आया आईडिया
2

चीनू कला को कुछ साल बाद Gladrags Mrs India में हिस्सा लेने का मौका मिला. वहीं उन्होंने देखा कि अच्छी क्वालिटी की फैशन ज्वेलरी काफी महंगी और अगर सस्ती खरीदों तो क्वालिटी खराब मिलती है. इसी तरह चीनू को आईडिया आया और उन्होंने अच्छी क्वालिटी में सस्ती फैशन ज्वेलरी बनाने की सोची. तब उन्होंने Rubans ब्रांड खोला. 
 

3.2014 में शुरू किया अपना बिजनेस

2014 में शुरू किया अपना बिजनेस
3

साल 2014 में चीनू को एक मॉल में काफी संघर्ष करने के बाद शॉप खोलने का मौका मिला. लेकिन जब जगह मिली, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं था. लेकिन उन्होंने किसी तरह डील कर ली और 36 वर्ग फीट से Rubans Accessories से शुरुआत की. करीब 45 दिन तक मॉल के बाहर खड़े होकर देखा कि लोग क्या लेना चाहते हैं. ऐसे में फिन उन्होंने अपने बिजनेस के पहले दिन ही 1.5 लाख रुपये की सेल कर दी. 
 

4.आग से बर्बाद हो गया बिजनेस

आग से बर्बाद हो गया बिजनेस
4

चीनू कला को अपन बिजनेस खड़ा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है. उनकी किस्मत ऐसी थी कि कुछ सालों उनके बिजनेस में आग लग गई और सबकुछ बर्बाद हो गया था. लेकिन चीनू के पास बचत के पैसों खे. उन्होंने अपनी किस्मत दोबारा बदलना शुरू की. करीब 3 महीने बाद अपन कारोबार दोबारा खड़ा किया. आज Rubans ब्रांड 40 लाख से ज्यादा ग्राहकों की दिल जीत चुका है. 
 

5.आज बना दी 300 करोड़ की कंपनी

आज बना दी 300 करोड़ की कंपनी
5

चीनू कला ने अपने बिजनेस जमीन से शुरू किया और उसे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी सारी जान भी झोकी. उतार-चढ़ाव के साथ आज उनका ब्रांड 300 करोड़ का टर्नओवर कर रहा है. इतना ही नहीं Shark Tank India के दूसरे सीजन में उन्हें करोड़ों का ऑफर भी मिला, जिससे उनका बिजनेस तेजी से बूस्ट हो गया. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement