बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 27, 2026, 11:43 PM IST
1.पार्टी करते हुए आया बिजनेस का आइडिया

दिल्ली के रहने वाले राघव जैन अपने दो दोस्त गौरव गुप्ता और रोहन बजाज के साथ पार्टी कर रहे थे. तभी तीनों दोस्तों को बिजनेस का आइडिया आया और तीनों ने साथ मिलकर कारोबार शुरू किया. राघव, गौरव और रोहन तीनों ही एक दूसरे के बचपन के दोस्त हैं.
2.तीनों ने शुरू किया इस चीज का बिजनेस

राघव, गौरव और रोहन ने पार्टी करते हुए सोचा कि भारत में लोग स्वादिस्त खाना तलाश करता है, लेकिन उन खानों में मिलावटी मसाले पड़ रहे हैं. तीनों दोस्तों ने फिर हर्बल मसाले बनाने की सोची, जिसके चलते उन्होंने होम ऑफ मसाले नाम से कंपनी की नींव रखी.
3.दिल्ली- NCR समेत पूरे भारत में फैल रहा बिजनेस

राघव, गौरव और रोहन की हर्बल मसाले की कंपनी होम ऑफ मसाले को लोग पसंद कर रहे हैं और ये पूर भारत में काफी तेजी से फैल रहा है. दिल्ली- NCR में इन मसालों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. इन मसालों के लिए उन्होंने उसकी पैकिंग पर खास ध्याल रखा और जिप लॉक पैकिंग दी, ताकि महिलाएं इन मसालों के लिए अलग से कोई डब्बा न रखे.
4.मसालों के साथ दूसरे बिजनेस में भी आजमाया हाथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों दोस्तों ने होम ऑफ मसाले की कंपनी के बाद एक और बिजनेस शुरू किया था. जब उनकी मसाले की कंपनी चल पड़ी, तो उन्होंने रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू किया. उनका रियल एस्टेट का बिजनेस दुबई तक फैल गया है.
5.तीन साल में बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

राघव जैन, गौरव गुप्ता और रोहन बजाज ने एक साथ दो बिजनेस किए और उन्हें करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों दोस्तों के बिजनेस का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.