बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 07, 2026, 11:08 PM IST
1.20 हजार रुपये से शुरू किया था अपना बिजनेस

पश्चिम बंगाल के कोलकता के रहने वाले राधेश्याम अग्रवाल की मुलाकात पढ़ाई के दौरान राधेश्याम गोयनका से हुई थी, जिसके बाद उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई. दोनों ने कॉलेज के दौरान ही स्ट्रीट में सेकेंड बैंड बुकशॉप में केमिकल की किताबें पढ़ना शुरू कर दी थी. फिर राधेश्याम गोयनका के पिता ने दोनों को बिजनेस के लिए 20000 रुपये दिए थे. दोनों दोस्तों ने कई बिजनेस में हाथ आजमाया है. राधेश्याम गोयनका के पिता केशरदेव गोयनका ने अपने बेटे और उसके दोस्त के बीच 50-50 की साझेदारी कर दी थी.
2.नहीं चला बिजनेस तो करनी पड़ी नौकरी

राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका की पहली मुलाकात स्कूल के समय में हुई थी और ये दोस्ती समय के साथ गहरी होती गई. साल 1968 में दोनों ने केमको केमिकल्स नाम से ब्रांड की शुरुआत की. इस दौरान दोनों दोस्तों ने शादी भी कर ली थी, जिसके बाद दोनों की जिम्मेदारी बढ़ गई थी. 1970 में गोयनका बिड़ला ग्रुप में शामिल हो गए और अग्रवाल सीए की नौकरी करने लगे. लेकिन दोनों ही चाहते थे कि वो अपना कारोबार करें.
3.फिर शुरू किया कारोबार

राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका ने पहला बिजनेस फ्लॉप होने के बाद साल 1974 में इमामी ब्रांड लॉन्च किया. इस बार उन्होंने अपनी गलितयों के नहीं दोहराया और विदेशी कॉस्मेटिक्स को कड़ी टक्कर दी. इमामी ने कुछ सालों में ही मार्केट में अपनी पकड़ बना ली. इमामी के 130 से ज्यादा प्रोडक्ट हर सेकेंड बिक जाते हैं.
4.60 से ज्यादा देशों में फैला बिजनेस

राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका की कंपनी इमामी आज 60 से ज्यादा देशों में फैली गई है. उनकी कंपनी में Boroplus, Fair and Handsome, Navratna Cool Oil, Emami 7 Oils in One, Kesh King और Navratna Cool Talc जैसे प्रोडक्ट शामिल है. इतना ही नहीं, इस इमामी ग्रुप ने झंडू बाम में भी हिस्सेदारी खरीद ली है.
5.आज बना दिया करोड़ों का बिजनेस

राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका दोनों दोस्तों ने अपनी गलतियों से सीख-सीखकर करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इमामी का सालाना टर्नओवर 24000 करोड़ से भी कई ज्यादा है. आज इमामी ब्रांड कॉस्मेटिक्स की दुनिया में भारत समेत कई देशों में राज कर रहा है.